Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज एक्सप्रेस-वे पर बाइक डिवाइडर से टकराई:ड्राइवर की मौत, झपकी आने से हुआ हादसा

    1 hour ago

    1

    0

    कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक सड़क हादसे में 65 वर्षीय बाइक चालक की मौत हो गई। देर शाम हुई यह घटना ठठिया थाना क्षेत्र में 204 किलोमीटर के पास हुई। मृतक की पहचान उन्नाव जिले के नसरापुर, थाना बांगरमऊ निवासी महिपाल पुत्र रामअवतार के रूप में हुई है। महिपाल अपनी प्लेटिना मोटरसाइकिल से इंदरगढ़ से अपने घर लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, एक्सप्रेस-वे पर चलते समय महिपाल को झपकी आ गई। इससे उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के बाद पुलिस और यूपीडा कर्मियों ने घायल महिपाल को तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ठठिया थाना प्रभारी देवेश कुमार ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने कहा कि तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में समाजसेवी ने कराई गंगा आरती:कंबल बांटे और तीन एंबुलेंस सेवाएं उपलब्ध कराईं
    Next Article
    कानपुर मे कांग्रेस की चौपाल:नगर अध्यक्ष ने कहा - मनरेगा से गांधी जी का नाम हटाना विचारधारा का विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment