Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर मे कांग्रेस की चौपाल:नगर अध्यक्ष ने कहा - मनरेगा से गांधी जी का नाम हटाना विचारधारा का विरोध

    3 hours ago

    1

    0

    मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने और मजदूरों के अधिकारों के खिलवाड़ के विरोध में कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी ने जूही डिपो के पास चौपाल का आयोजन किया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामधुन गाते हुए भाजपा की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता की अगुआई में आयोजित इस चौपाल में कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर गांधी जी की विचारधारा से विरोध रखने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा जैसी योजना से बापू का नाम हटाना दुर्भाग्यपूर्ण है। चौपाल को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि मनरेगा से बापू का नाम हटाना भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने ग्रामीण क्षेत्र, किसान और मजदूरों के विकास के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण भारत के सम्मान और अधिकारों की गारंटी है। उन्होंने कहा कि बापू का नाम हटाना उनकी विचारधारा पर हमला है, जिसे देश कभी स्वीकार नहीं करेगा। इसी के विरोध में कांग्रेसजनों ने भाजपा की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में पवन गुप्ता के साथ मुकेश दुबे, मनोज अवस्थी, हरीश बाजपेयी, पूजा भारद्वाज, राज किशोर वर्मा, संजीव मिश्रा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज एक्सप्रेस-वे पर बाइक डिवाइडर से टकराई:ड्राइवर की मौत, झपकी आने से हुआ हादसा
    Next Article
    झांसी में महाशिवरात्रि के बाद होगा मढ़िया मंदिर का आंदोलन:हिन्दू संगठन के नेता बोले-काशी की तरह झांसी में भी बनाएंगे कॉरिडोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment