Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में आलू की 5-प्रजातियों के 421 कुंतल बीज उपलब्ध:ऑनलाइन आवेदन शुरू; सत्यापन के बाद किसानों के बैंक खाते में सीधे पहुंचेगी सब्सिडी

    19 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में आलू की खेती करने वाले किसानों के लिए राहत की खबर है। जिले में आलू बीज दर में छूट की योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक किसान उद्यान विभाग के पोर्टल पर आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। आवेदन के बाद विभाग किसानों के दस्तावेजों और पात्रता का सत्यापन करेगा। इसके बाद पात्र किसानों को निर्धारित दर पर आलू बीज उपलब्ध कराया जाएगा। कन्नौज जिले को विभिन्न प्रजातियों का कुल 421 कुंतल आलू बीज प्राप्त हुआ है। उद्यान विभाग के पास उपलब्ध बीज में कुफरी बहार, कुफरी सूर्या, कुफरी चिप्सोना-1, कुफरी ख्याति और कुफरी मोहन जैसी प्रमुख प्रजातियां शामिल हैं। किसानों को निर्धारित दर पर बीज उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। बीज की श्रेणी और आकार के अनुसार इसकी कीमत तय की गई है। सीड साइज बीज 3,040 से 3,630 रुपये प्रति कुंतल विभाग की ओर से सीड साइज आलू बीज की दर 3,040 से 3,630 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित की गई है। वहीं, ओवर साइज बीज की कीमत 2,980 से 3,480 रुपये प्रति कुंतल तय की गई है। इस तरह विभिन्न श्रेणियों के आलू बीज की निर्धारित दरें 2,980 से 3,630 रुपये प्रति कुंतल के बीच हैं। अनुदान की राशि डीबीटी से बैंक खाते में पहुंचेगी जिला उद्यान अधिकारी आशीष कटियार ने जिले के आलू उत्पादक किसानों से योजना का लाभ लेने के लिए समय से ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसानों के दस्तावेजों और पात्रता का सत्यापन किया जाएगा। आवेदन स्वीकृत होने पर पात्र किसानों को निर्धारित दर पर विभागीय आलू बीज उपलब्ध कराया जाएगा। योजना के तहत पात्र किसानों को अनुमन्य अनुदान की धनराशि सीधे उनके सत्यापित बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से भेजी जाएगी। इससे किसानों को अनुदान का लाभ सीधे मिलेगा और प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी। इस पोर्टल पर कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन आलू बीज पर छूट का लाभ लेने के इच्छुक किसान विभागीय पोर्टल https://potato.uphorticulture.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय किसानों को सही जानकारी भरनी होगी। आवेदन के बाद विभागीय सत्यापन और स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी होने पर ही पात्रता के अनुसार बीज और अनुदान का लाभ दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में खननकर्ता पर ₹1.84 करोड़ का जुर्माना:NGT ने पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन पर की कार्रवाई
    Next Article
    रामलीला में पुष्प वाटिका प्रसंग का मंचन:माता गौरी की पूजा कर सीता ने मांगा मनोकामना पूर्ति का वरदान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment