Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में एम्बुलेंस एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर में घुसी:हरियाणा से मरीज लेकर लौट रही थी, ड्राइवर की मौत; 4 घायल

    22 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एम्बुलेंस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एम्बुलेंस में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 192 पर रात करीब 11:30 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार एम्बुलेंस आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेस-वे की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। चालक के शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भेजा गया, जबकि घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हरियाणा के अस्पताल से मरीज लेकर लौट रही थी एम्बुलेंस पुलिस के अनुसार एम्बुलेंस हरियाणा के मेदांता अस्पताल से एक मरीज को डिस्चार्ज कराकर वाराणसी की ओर जा रही थी। एम्बुलेंस में मरीज के साथ उसके परिजन और एक फार्मासिस्ट भी सवार थे। मृतक चालक की पहचान गाजीपुर जिले के बशी बाजार निवासी राजेश सिंह (पुत्र उदय शंकर) के रूप में हुई है। हादसे में घायल होने वालों में वाराणसी के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के जाठी निवासी फार्मासिस्ट अमित चंद्र वर्मा, जौनपुर जिले के लग्घरपुर कुड़हा निवासी सपना, उनकी बेटी सुजाता और बेटा रीतेश उर्फ सत्यम शामिल हैं। झपकी आने से हादसे की आशंका प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि लगातार लंबी दूरी तक वाहन चलाने के दौरान चालक को झपकी आ गई, जिससे एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एम्बुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। घायलों को दूसरी गाड़ी से भेजा गया राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद रविवार सुबह सभी घायलों को दूसरी एम्बुलेंस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। वहीं चालक राजेश सिंह का शव मोर्चरी में रखवाकर पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी। उनके आने के बाद पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कर रही जांच तिर्वा कोतवाली पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त एम्बुलेंस और कंटेनर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस एक्सप्रेस-वे के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हादसे के कारणों की पुष्टि करने में जुटी है। शुरुआती जांच में चालक को नींद आने की आशंका जताई गई है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में घर से निकले युवक पर जानलेवा हमला:गन्ने के खेत के पास बेहोश मिला, गला कसकर हत्या के प्रयास का आरोप
    Next Article
    चारु के शव को ढूंढने वाली टीम सम्मानित:4 दिन के सर्च ऑपरेशन के बाद, डीएम-एसएसपी ने रेस्क्यू टीमें की सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment