Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में जातीय जनगणना दो चरणों में होगी:4243 कर्मी और 606 सुपरवाइजर लगाएंगे, पहली बार डिजिटल मोड में होगी

    1 hour ago

    1

    0

    कन्नौज जिले में जातीय जनगणना दो चरणों में कराई जाएगी। यह आजादी के बाद 8वीं बार होगी और पहली बार पूरी तरह से डिजिटल मोड में आयोजित की जाएगी। इसके लिए 4243 से अधिक कर्मी और 606 सुपरवाइजर लगाए जाएंगे। जनगणना का प्रथम चरण मई-जून में शुरू होगा और 30 दिनों तक चलेगा। इसमें मकानों की गणना की जाएगी, जिसके तहत सभी भवनों, घरों और झुग्गियों की सूची तैयार होगी। प्रत्येक घर में रहने वाले परिवारों का विवरण लिया जाएगा। गणनाकर्ता मोबाइल ऐप पर डेटा दर्ज करेंगे और नागरिक स्वयं भी गणना कर सकेंगे। दूसरा चरण 9 से 28 फरवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें जनसंख्या और जाति की गणना होगी। इस व्यक्तिगत गणना में प्रत्येक व्यक्ति का नाम, उम्र, लिंग जैसी जानकारी एकत्रित की जाएगी। साथ ही, आर्थिक एवं सामाजिक आंकड़े भी जुटाए जाएंगे, जिनमें कार्यरत और बेरोजगार व्यक्तियों की स्थिति, उद्योग और व्यवसाय से संबंधित जानकारी शामिल होगी। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि जनगणना-2027 पूरी तरह से डिजिटल मोड में होगी, जिसके लिए 606 सुपरवाइजर और 4243 प्रगणक कार्मिक नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को एक बैठक में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम देवेंद्र सिंह, एसडीएम वैशाली और बीएसए संदीप कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक मंत्री मूंछों पर ताव देते रहे, दूसरे मंत्री झपकी...VIDEO:खन्ना की शायरी पर बजी तालियां; यूपी बजट स्पीच के इंट्रेस्टिंग पल देखिए
    Next Article
    अमेठी में बनेगा जिला ग्राम्य विकास संस्थान:साइबर थाना और डाक बंगले की भी मिली सौगात, विकास को गति मिलने की उम्मीद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment