Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में बनेगा जिला ग्राम्य विकास संस्थान:साइबर थाना और डाक बंगले की भी मिली सौगात, विकास को गति मिलने की उम्मीद

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में अमेठी जनपद को कई महत्वपूर्ण सौगातें मिली हैं। इनमें जिला ग्राम्य विकास संस्थान की स्थापना, साइबर थाना का संचालन और डाक बंगले का जीर्णोद्धार शामिल है, जिससे जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। प्रदेश के आठ जनपदों में जिला ग्राम्य विकास संस्थान के निर्माण का प्रस्ताव है, जिसमें अमेठी भी शामिल है। इस संस्थान के निर्माण पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका उद्देश्य ग्राम विकास विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को जिले में ही प्रशिक्षण प्रदान करना है, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी तथा प्रशासनिक दक्षता बढ़ेगी। इसके अतिरिक्त, जिले में निर्माणाधीन साइबर थाना को भी बजट के माध्यम से संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर यह कदम महत्वपूर्ण है। भवन निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और बजट जारी होने के बाद आवश्यक उपकरण व स्टाफ की व्यवस्था कर साइबर थाने का संचालन शीघ्र शुरू किया जा सकेगा। नवसृजित जनपदों में सर्किट हाउस के जीर्णोद्धार के लिए भी बजट का प्रावधान किया गया है। जिला मुख्यालय स्थित डाक बंगले के नवीनीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। अब बजट स्वीकृति मिलने से इसका कायाकल्प संभव होगा, जिससे अधिकारियों और आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। बजट में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मोबाइल फोन और टॉप-अप सुविधा उपलब्ध कराने का भी प्रावधान है। यह सुविधा योजनाओं की निगरानी और रिपोर्टिंग प्रणाली को सुदृढ़ करने में सहायक होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में जातीय जनगणना दो चरणों में होगी:4243 कर्मी और 606 सुपरवाइजर लगाएंगे, पहली बार डिजिटल मोड में होगी
    Next Article
    यूपी सरकार ने पेश किया 9.12 लाख करोड़ का बजट:गंगा एक्सप्रेस-वे के बिजनौर से कनेक्ट होने की उम्मीद, सरकार ने विस्तार की बात कही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment