Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में महिला अपराधों पर सपा के खिलाफ लगे होर्डिंग्स:भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- पोस्टर मैंने लगवाए, मुकदमा करना है तो मुझ पर करो

    42 minutes ago

    1

    0

    कन्नौज में महिला अपराधों को लेकर सियासी संग्राम तेज हो गया है। जिले में रातों-रात समाजवादी पार्टी को निशाने पर लेते हुए कई होर्डिंग्स लगा दिए गए। सुबह होते ही सपाइयों में खलबली मच गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर लगे होर्डिंग्स फाड़ डाले और फिर कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। सपा नेताओं ने विवादित होर्डिंग्स लगाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर खुले तौर पर होर्डिंग्स लगवाने की जिम्मेदारी लेते हुए सपाइयों को मुकदमा दर्ज कराने का चैलेंज दे दिया। जिसके बाद जिले का सियासी पारा और चढ़ गया है। दरअसल, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज सांसद अखिलेश यादव की तस्वीर वाली बड़ी-बड़ी होर्डिंग्स जिले के अलग-अलग इलाकों में रातों-रात लगाई गईं। इन होर्डिंग्स में सपा शासनकाल के दौरान महिलाओं के खिलाफ हुई घटनाओं का जिक्र किया गया। साथ ही सपा नेता आजम खान और नवाब सिंह यादव की तस्वीरों के साथ महिला अपराधों से जुड़ी खबरों की कटिंग भी लगाई गई थी। होर्डिंग्स सामने आने के बाद स्थानीय सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर पहुंचकर होर्डिंग्स को फाड़ दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद सपा जिलाध्यक्ष कलीम खां कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को ज्ञापन सौंपते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। इधर, मामला सोशल मीडिया तक पहुंच गया और दोनों दलों के नेताओं के बीच बयानबाजी शुरू हो गई। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, “सपाइयों को मेरा खुला चैलेंज है। अगर तुम्हारे नेताओं और पार्टी के काले कारनामों को उजागर करना अपराध है तो जाओ और मुझ पर मुकदमा लिखवाओ। पोस्टर फटने से इतिहास के काले पन्ने नहीं फटेंगे। सच का सामना करने का माद्दा रखिए। हमने डंके की चोट पर सपा के महिला विरोधी चेहरे को बेनकाब किया है।” भाजपा जिलाध्यक्ष ने आगे लिखा कि, “मैं खुलेआम कहता हूं कि पोस्टर मैंने लगवाए हैं। अगर मुकदमा करना है तो मुझ पर करो।” होर्डिंग्स को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब जिले में बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है। सोशल मीडिया पर भी दोनों दलों के समर्थकों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा प्रतिनिधिमंडल ने आशीष विश्वकर्मा के परिजनों से की मुलाकात:संदिग्ध मौत मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, हरसंभव मदद का भरोसा दिया
    Next Article
    कानपुर में डबल मर्डर के बाद चौकी इंचार्ज सस्पेंड:नौबस्ता चौकी से 200 मीटर दूरी पर हत्या हुई थी, गश्त और निगरानी में लापरवाही सामने आई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment