Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में डबल मर्डर के बाद चौकी इंचार्ज सस्पेंड:नौबस्ता चौकी से 200 मीटर दूरी पर हत्या हुई थी, गश्त और निगरानी में लापरवाही सामने आई

    6 hours ago

    1

    0

    नौबस्ता के विराट नगर चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर रविवार रात को हुए डबल मर्डर की जांच चौकी प्रभारी पर गिर गई। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर डीसीपी साउथ ने चौकी प्रभारी सुशील कसाना को सस्पेंड कर दिया है। पिता-पुत्र की हत्या के बाद घटनास्थल के आसपास फुटपाथ से लेकर सड़क तक नशेबाजों के जमावड़े को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हुए थे। इतना ही नहीं महज 200 मीटर दूर चौकी और फिर भी घटना की भनक तक पुलिस नहीं लगी। रविवार रात बाइक टकराने पर विवाद हुआ था चकेरी थानाक्षेत्र के सजारी कांशीराम कालोनी फेस वन निवासी 57 वर्षीय शिवनारायण त्रिवेदी किदवई स्थित कनक मार्बल में नौकरी करते थे।उनके साथ ही उनके बेटे सत्यम और शिवम भी काम करते थे। 22 मई रविवार रात तीनों एक बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे तीनों बाइक से विराट नगर स्थित वृंदावन गेस्ट हाउस के पास पहुंचे थे, तभी शराब ठेके से निकले एक बाइक सवार आरोपी सिमरा गांव के करन वर्मा, शिवा वर्मा और यशोदा नगर निवासी उत्सव अवस्थी की उनकी बाइक से टक्कर हो गई थी। इसके बाद कहासुनी से नाराज आरोपियों ने हेलमेट से पिता-पुत्रों को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी करन ने कमर से चाकू निकालकर पिता-पुत्रों हमला कर दिया। इसमें शिवनारायण और उनके छोटे बेटे शिवम की मौत हो गई, जबकि बड़ा बेटा शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस दौरान न तो कोई मदद को आगे आया था और न ही किसी ने पुलिस को सूचना दी। मुख्य आरोपी के दोनों पैर में लगी थी गोली बाद में राहगीरों के शोर मचाने पर भीड़ दौड़ी तो एक आरोपी शिवा वर्मा को दबोच कर पुलिस को सौंप दिया था। मुख्य आरोपी करन और उत्सव मौके से भाग निकले थे, जिन्हें पुलिस ने अगले दिन एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। एनकाउंटर में मुख्य आरोपी करन के दोनों पैरों में गोली लगी थी। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि घटना के बाद पूरे मामले की समीक्षा की गई। जांच में संवेदनशील इलाके में नियमित गश्त और निगरानी नहीं किए जाने की बात सामने आई। इसके अलावा शराब ठेके के बाहर होने वाली गतिविधियों पर भी चौकी पुलिस की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिसको गंभीर लापरवाही मानते हुए चौकी इंचार्ज को सस्पेंड किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में महिला अपराधों पर सपा के खिलाफ लगे होर्डिंग्स:भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- पोस्टर मैंने लगवाए, मुकदमा करना है तो मुझ पर करो
    Next Article
    श्रावस्ती में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति-सास-ससुर गिरफ्तार:दहेज उत्पीड़न के आरोप में 5 माह बाद हुई पुलिस कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment