Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में पैसों के विवाद के बाद दुकान में आग:दुकानदार ने मारपीट करने वालों पर आग लगाने का आरोप, 5 के खिलाफ तहरीर

    2 hours ago

    1

    0

    कन्नौज जिले के एक गांव में पैसों के लेनदेन में विवाद हो गया। दिन में मारपीट हुई और रात में दुकान में आग लग गई। जिससे वहां रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकानदार ने मारपीट करने वालों पर आग लगाने के आरोप लगाए हैं। घटना इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के उमर्दा कस्बे की है। यहां के रहने वाले गौरव सविता की गांव में ही परचून की दुकान है। यहां के रहने वाले अभिमन्यु उर्फ जानू से पैसों के लेनदेन को लेकर उनका विवाद हो गया। मामला बढ़ा तो अन्य लोग भी आ गए। जिसके बाद उनमें गाली-गलौज और मारपीट हो गई। झगड़ा होता देख अन्य ग्रामीण आ गए और उन्होंने बीचबचाव कर किसी तरह झगड़े को शांत करवा दिया। जिसके बाद वह लोग अपने घर चले गए। रात करीब 1 बजे के बाद अचानक से गौरव सविता की दुकान में आग लग गई। लपटों को उठता देख पड़ोसियों ने शोर मचाया। जिसके बाद गौरव सविता और उनके परिजनों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि दुकान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। इस मामले को लेकर गौरव सविता ने हमलावरों पर ही दुकान जलाने के आरोप लगाए हैं। उसने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में नवजात का शव मिला:काली माता मंदिर के पास झाड़ियों में मृत शिशु, पुलिस खंगाल रही CCTV
    Next Article
    बांदा में दुकान का शटर तोड़कर चोरी, VIDEO:लाखों के मोबाइल-सामान पार, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, पुलिस कर रही पहचान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment