Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में टीचर के डांटने पर छात्रा ने किया सुसाइड:बिना नहाए स्कूल जाने पर क्लास से निकाला, स्कूल में शव रखकर परिजनों का हंगामा

    3 hours ago

    2

    0

    कन्नौज के प्राइमरी स्कूल में बिना नहाए पढ़ने गई 5वीं कक्षा की छात्रा को टीचर ने डांट दिया। जिससे वह रोने लगी। छुट्टी पर घर पहुंची और गुस्से में कमरे में चली गई। छात्रा ने स्टूल पर खड़े होकर फंदा बनाया। उसे पंखे से बांधकर फांसी लगा ली। छोटी बहन ने शव देखा तो चीख पड़ी। परिजनों और पड़ोसियों को बुलाया। इसके बाद घर वाले छात्रा का शव लेकर स्कूल पहुंच गए। वहां शव रखकर हंगामा करने लगे। पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन टीचर पर कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। मामला सौरिख थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… सौरिख थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी अजय बाथम दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी निधि (10) रामपुर बेहटा गांव के प्राइमरी स्कूल में कक्षा 5 की छात्रा है। छोटी बेटी नेहा भी यहीं कक्षा 3 में पढ़ती है। शनिवार को निधि, बहन नेहा के साथ बिना नहाए ही स्कूल चली गई। यहां टीचर मिथिला ने उसको गंदा देखा तो पूछा नहाकर आई हो या नहीं। निधि ने मना कर दिया। इसके बाद उसे डांटा। निधि को क्लास से बाहर निकाल दिया। जिससे छात्रा रोने लगी। इसके बाद वह अपनी छोटी बहन नेहा के साथ घर आ गई। मां घर के बाहर ही बैठी थीं। निधि बिना कुछ बोले अंदर चली ग निधि ने कुछ देर बाद कमरे में स्टूल पर खड़े होकर फांसी लगा ली। बेटी का शव फांसी के फंदे पर देखकर उसकी आरती बेसुध हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और पड़ोसी आ गए। रोते-बिलखते परिजन शव लेकर स्कूल पहुंच गए और टीचर को भला-बुरा कहते हुए हंगामा किया। मामले की जानकारी मिलते ही सौरिख थाना पुलिस मौके ओर पहुंच गई। स्कूल स्टाफ को वहां से निकाल कर सुरक्षित स्थान और भेज दिया। परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। फोर्स के साथ गांव पहुंचे सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह ने परिजनों से बात कर कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने कहा, तहरीर लिखकर दो, कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल पर एसडीएम छिबरामऊ ज्ञानेंद्र दुबे, तहसीलदार अवनीश कुमार के अलावा छिबरामऊ, सौरिख और तालग्राम का फोर्स पहुंच गया। निधि की बहन नेहा ने बताया, दीदी बिना नहाए स्कूल चली गई थीं। इसी बात पर मैम ने उन्हें डांट दिया और क्लास से बाहर निकाल दिया। दीदी रोने लगी तो हमने रोहित सर को बताया कि वो रो रही है। सर ने बोला, नहाकर नहीं आएगी तो रोना ही पड़ेगा। इसके बाद दीदी घर आ गईं। यहां उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें… 8 साल की बच्ची का हत्यारोपी किराएदार एनकाउंटर में ढेर:आगरा में मकान मालिक से बदला लेने के लिए वारदात की, लाश कनस्तर में ठूंसी थी आगरा में कारोबारी मकान मालिक की 8 साल की बच्ची की हत्या का आरोपी किराएदार शनिवार तड़के 3 बजे एनकाउंटर में ढेर हो गया। DCP सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि शुक्रवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि हत्यारोपी फिरोजाबाद भागने की फिराक में है। उन्होंने बताया- पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी फायरिंग करने लगा। इसमें एक दरोगा को गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी को भी गोली लग गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंश्योरेंस एजेंट बनकर ठगी:पॉलिसी रिन्यू के नाम पर 51 हजार रुपए ऐंठे, 15 महीने बाद दर्ज हुआ केस
    Next Article
    सुल्तानपुर में नौ दिवसीय देवी भागवत कथा पूरी हुई:अंतिम दिन राम जन्मोत्सव मनाया गया, हवन-पूजन और भंडारे का हुआ आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment