Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में तमंचे से फायरिंग करने वाला गिरफ्तार:8 साथियों के साथ पुलिस ने दबोचा, हथियार बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में होली के दिन तमंचे से फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में वह व्यक्ति भी शामिल है जिसने फायरिंग की थी। पुलिस ने उनके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में कुल 16 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। यह घटना इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गुमदापुर गांव में होली के दिन हुई थी। खनियापुर गांव के कई युवकों ने मिलकर पड़ोसी गांव के श्यामजी नायक के घर पर हमला कर दिया था। हमलावरों ने लाठी-डंडों से लैस होकर घर पर पथराव किया और फायरिंग भी की थी। इस घटना का एक वीडियो सामने आने के बाद इंदरगढ़ थाना पुलिस ने 16 नामजद और कुछ अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। सीओ तिर्वा कुलवीर ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए इंदरगढ़ थाना पुलिस को हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। थानाध्यक्ष नीलम सिंह ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए 8 हमलावरों को गिरफ्तार किया। इनमें जितेंद्र सिंह फौजी उर्फ अभिषेक, प्रदीप कुमार उर्फ शीलू, रामकिशोर, पुष्पेंद्र सिंह उर्फ चौधरी, जितेंद्र उर्फ जीतू कुमार, जगपाल सिंह पुत्र जयराम, अमन राजपूत पुत्र मुंशीलाल और युवराज सिंह उर्फ सल्लू शामिल हैं। इन सभी को गुमदापुर तिराहे से पकड़ा गया। आरोपी युवराज सिंह उर्फ सल्लू निवासी भरखरा की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा, एक कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में मुंह में कारतूस दबाकर की थी फायरिंग:घर पर हमला करने वाले बाप-बेटा गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी वजह
    Next Article
    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती आज जौनपुर आएंगे:कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे स्वागत, वाराणसी से लखनऊ होकर पहुंचेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment