Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में मुंह में कारतूस दबाकर की थी फायरिंग:घर पर हमला करने वाले बाप-बेटा गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी वजह

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक घर पर हमला करने और मुंह में कारतूस दबाकर तमंचे से फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। यह घटना पुरानी रंजिश के चलते हुई थी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह वारदात बुधवार रात सदर बाजार थाना क्षेत्र के सुभाषनगर में हुई। आरोपी अमर सिंह और उसके बेटे कृष्णपाल उर्फ अंकित यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजकुमार के मकान पर हमला किया था। हमलावरों के पास लाठी-डंडे थे, जिनसे उन्होंने घर के अंदर तोड़फोड़ की। पीड़ित परिवार ने कमरों में बंद होकर अपनी जान बचाई। हमले के दौरान एक आरोपी ने मुंह में कारतूस दबाकर खुलेआम तमंचे से फायरिंग की। इसके साथ ही जमकर पत्थरबाजी भी की गई। इस पूरी घटना का किसी ने छत से वीडियो बना लिया था, जो बाद में वायरल हो गया। राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने अमर सिंह, अंकित यादव, अजय, कुनाल, अन्नू उर्फ अनुराग, गंजू उर्फ अंकुर और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इन पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने, मारपीट करने, जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने और घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सुभाषनगर के आउटर रिंग रोड के पास से मुख्य आरोपी अमर सिंह और उसके बेटे अंकित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इफ्तार पार्टी में प्रधानी चुनाव के उम्मीदवारों में मारपीट:गाजियाबाद में एक घंटे तक बरसाए पत्थर, दारोगा बनाते रहे वीडियो और 10 के फटे सिर; आधा दर्जन को हिरासत में लिया
    Next Article
    कन्नौज में तमंचे से फायरिंग करने वाला गिरफ्तार:8 साथियों के साथ पुलिस ने दबोचा, हथियार बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment