Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू:47505 छात्र देंगे परीक्षा, 96 केंद्रों पर नकल रोकने के सख्त इंतजाम

    15 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में यूपी बोर्ड की हाइस्कूल और इंटर की परीक्षा में इस बार 47505 स्टूडेंट्स शामिल होंगे। ये परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी। जिसके लिए जिले भर में 96 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी बिनोद कुमार ने तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज सभागार में केंद्र व्यवस्थापको के साथ मीटिंग की। जहां उन्होंने परीक्षा तैयारियों की समीक्षा करते हुए नकल विहीन परीक्षा के मानक पूरे करने के निर्देश केंद्र व्यवस्थापकों को दिए। डीएम ने बताया के जिले भर में इस बार 96 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 47 हजार 505 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस बार दसवीं की परीक्षा में 25058 और 12वीं में 22447 परीक्षार्थी शामिल हैं। सभी परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगवाये गये हैं। साथ ही जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के तैनाती परीक्षा ड्यूटी में लगाई गई। ये परीक्षा 12 मार्च तक दो पालियों में होगी। परीक्षा केंद्रों पर किसी भी तरह की इलेक्ट्रिक डिवाइस पर रोक रहेगी। इस बार सरकारी और शासकीय सहायता प्राप्त कालेजों के टीचरों को ही केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया। वित्त विहीन कॉलेज के टीचरों को इसमें शामिल नहीं किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईवे पर चलती कार में लगी आग, दो ने बचाई:मुजफ्फरनगर में दमकल ने आग बुझाई, 80% जली कार सड़क किनारे खड़ी
    Next Article
    जौनपुर में कांग्रेस शहर अध्यक्ष, सभासद हाउस अरेस्ट:यूपी विधानसभा घेराव में शामिल होने से रोकने के लिए कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment