Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धमाके की धमकी मामले में दर्ज हुआ मुकदमा:आजमगढ़ जिला जज के निर्देश पर मुकदमा तमिलनाडु सरकार द्वारा EWS आरक्षण लागू करने के विरोध में धमकी

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के जिला जज जयप्रकाश पांडेय के निर्देश पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आशुतोष कुमार सिंह ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। शहर कोतवाली में दर्ज मुकदमे में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार अवगत कराया गया है कि जनपद न्यायाधीश के अधिकृत e-mail (dcaza@allahabadhighcourt,in) पर जरिए e-mail Sunniya Dasansunniya_dasan@outlook.com से धमकी प्राप्त हुइ कि न्यायाधीशगण के विश्राम कक्ष में 12 c-4RDX Silicon Base Fuze IEDs, तमिलनाडु सरकार द्वारा EWS आरक्षण लागू करने के विरोध में लगा दिया गया है। जिसका विस्फोट समय 12.15 PM होगा । उपरोक्त धमकी के कारण सुरक्षा के दृष्टिगत पूरा न्यायालय परिसर खाली कराकर पुलिस द्वारा सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। उक्त धमकी के कारण आज के न्यायालय की कार्यवाही पूरी तरह से बाधित हुई। अतः आपसे अनुरोध है कि उपरोक्त प्रकरण में सुसंगत धारा में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आशुतोष कुमार सिंह की तहरीर पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। एक दिन पूर्व मिली थी बम से उड़ने की धमकी आजमगढ़ में एक दिन पूर्व कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हाईकोर्ट के मेल आईडी पर सोमवार सुबह 9:50 पर एक धमकी भरा मेल आया था। जिसमें लिखा था कि कोर्ट के अंदर बम है। 12 बजकर 15 मिनट पर ब्लास्ट होगा। जान बचानी है तो कोर्ट को छोड़कर बाहर चले जाओ। जिसके बाद हाईकोर्ट के जज और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एससएसपी डॉक्टर अनिल कुमार बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लोकल पुलिस इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने पूरे कैंपस में लंबे समय तक छापेमारी की। कैंपस को खाली करा लिया गया। 3 घंटे से अधिक देर तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला। SSP डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया- जांच में सूचना फेक निकली है। एहतियात के तौर पर कोर्ट के बाहर सुरक्षा कर्मी तैनात किये गए हैं। हालांकि इस दौरान अफरा तफरी का माहौल बना रहा। और कोर्ट आने वाले सभी फरियादियों को 21 फरवरी की डेट दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में तेल से भरे टैंकर में भीषण आग:100 फीट ऊंची लपटे उठीं, छाया काले धुंए का गुबार; 25km लंबा जाम
    Next Article
    मत्स्य निरीक्षक सस्पेंड, मंडल व नगर के अधिकारी-कर्मचारी मुख्यालय संबद्ध:जिले के अधिकारी कर रहे थे भ्रष्टाचार, मंडल के अधिकारी देते रहे संरक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment