Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज मेडिकल कॉलेज में महिला की आंत का सफल ऑपरेशन:दिल्ली में ढाई लाख मांगे, यहां निःशुल्क इलाज हुआ

    2 hours ago

    1

    0

    कन्नौज के राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक महिला की आंत का सफल ऑपरेशन किया गया है। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ढाई लाख रुपये मांगे जाने के बाद महिला कन्नौज पहुंची थी, जहां उसका निःशुल्क उपचार हुआ। दिल्ली के करावल नगर निवासी 42 वर्षीय मधुबाला पिछले पांच महीने से पेट दर्द से परेशान थीं। उन्होंने दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया, लेकिन उन्हें आराम नहीं मिला। अस्पताल ने उनसे इलाज के लिए पहले एक लाख रुपये जमा कराए और फिर ढाई लाख रुपये की मांग की। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण मधुबाला इलाज नहीं करा पाईं। इसके बाद मधुबाला ने कन्नौज निवासी अपने रिश्तेदार सचिन गुप्ता से संपर्क किया। सचिन ने तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से बात की, जहां उन्हें आंतों के इलाज की जानकारी मिली। इसके बाद मधुबाला को कन्नौज बुलाया गया और उन्हें सर्जरी विभाग में भर्ती किया गया। विभागीय टीम द्वारा महिला की जांचें कराई गईं। सर्जरी विभाग के सहायक आचार्य चिकित्सा शिक्षक डॉ. इमरान अली ने बताया कि महिला की आंतों में संक्रमण था। आंत नीचे खिसक चुकी थी, जिसके कारण वह काली पड़ गई थी। शुक्रवार को महिला का आपातकालीन विभाग के ऑपरेशन थिएटर में सफल ऑपरेशन किया गया। यह शल्य चिकित्सा विभाग और निश्चेतना विभाग की सामूहिक मेडिकल टीम द्वारा किया गया। सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. मोहम्मद अतहर के मार्गदर्शन में डॉ. इमरान अली, डॉ. ऋतुराज, डॉ. शशांक राव, डॉ. अजीत सिंह, पीजी चिकित्सक डॉ. प्रशांत कुमार, निश्चेतना विभाग के डॉ. रमाकांत, डॉ. शुभम शुक्ला, डॉ. काजल और डॉ. श्रेय सिंह की टीम ने ऑपरेशन को अंजाम दिया। तिर्वा मेडिकल कॉलेज में निःशुल्क ऑपरेशन होने से महिला ने राहत की सांस ली। परिजनों ने भी इस निःशुल्क इलाज पर प्रसन्नता व्यक्त की। कॉलेज के प्राचार्य सीपी पाल और सीएमएस दिलीप सिंह ने विभागीय टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में उधारी मांगने पर युवक पर हमला:सिर फटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    लखनऊ में आज कई रास्ते रहेंगे बंद:हजरतगंज, विधानसभा, चारबाग रूट पर बड़ा डायवर्जन; ‘नारी आक्रोश मशाल यात्रा’ निकलेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment