Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड समारोह:IG राजीव मल्होत्रा ने ली सलामी, उत्कृष्ट कर्मियों को किया सम्मानित

    3 hours ago

    3

    0

    कन्नौज पुलिस लाइन में रविवार सुबह दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फोरेंसिक साइंस लखनऊ के पुलिस महानिरीक्षक राजीव मल्होत्रा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री विशिष्ट अतिथि थे। उन्होंने परेड की सलामी ली और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। 'रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह' के दौरान रिक्रूट आरक्षियों ने शानदार परेड का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत परेड कमांडर तृतीय द्वारा परेड को परेड स्थल पर लाने के साथ हुई। मुख्य अतिथि ने परेड की सुसज्जित टोलियों का निरीक्षण किया और उनकी सलामी स्वीकार की। अनुशासन और कर्तव्यपरायणता का महत्व समझाया इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। रिक्रूट आरक्षियों ने मुख्यमंत्री का संदेश सुना, जिसमें उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त होने का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार ने रिक्रूट आरक्षियों के कठिन प्रशिक्षण का विवरण प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि राजीव मल्होत्रा ने नवनियुक्त आरक्षियों को अनुशासन और कर्तव्यपरायणता का महत्व समझाया। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके बाद, पुलिस अधीक्षक ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम के कुशल प्रबंधन में क्षेत्राधिकारी लाइन्स कुलवीर सिंह और प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन की विशेष भूमिका रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज रफ्तार बोलेरो ने टेंट कारोबारी को कुचला:महाराजपुर में सड़क पार करते समय हादसा, आरोपी ड्राइवर फरार
    Next Article
    'प्यार देने के लिए शुक्रिया...', 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' शो पर अक्षय कुमार की डबडबाई आंखें, फैंस भी हुए भावुक; आखिर क्यों?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment