Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में होमगार्ड भर्ती परीक्षा दूसरे दिन संपन्न:दोनों पालियों में 7498 अभ्यर्थी उपस्थित, 1622 अनुपस्थित रहे

    2 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा रविवार को दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई। दोनों पालियों में कुल 9120 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, जिसमें से 7498 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए और 1622 अनुपस्थित रहे। यह परीक्षा 11 केंद्रों पर दो पालियों में वायसयुक्त सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की गई। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग और पुलिस विभाग ने हेल्प डेस्क की व्यवस्था की थी। इन हेल्प डेस्क पर बसों और परीक्षा केंद्रों से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। परीक्षा देकर बाहर निकले युवाओं और युवतियों में खाकी वर्दी पहनने का उत्साह स्पष्ट दिखाई दिया। जिले में डीएबी इंटर कॉलेज, डीएबी बालिका इंटर कॉलेज, मुस्लिम इंटर कॉलेज, सोनीधापा खण्डेलवाल बालिका इंटर कॉलेज, तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज, दधिवल इंटर कॉलेज रैनी, पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय, राजकीय पॉलिटेक्निक, नेशनल इंटर कॉलेज अदरी इंदारा, भंदाव इंटर कॉलेज थलईपुर और सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज हलधरपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के पास अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। गेट पर तलाशी के बाद ही उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं थी, और बिना प्रवेश पत्र के प्रवेश वर्जित था। इस पाली में पंजीकृत 4560 अभ्यर्थियों में से 3712 ने परीक्षा दी, जबकि 848 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हुई। इस पाली में पंजीकृत 4560 अभ्यर्थियों में से 3786 उपस्थित हुए, जबकि 774 अनुपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ नोडल अधिकारी और सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा में कैलकुलेटर, कैप, चश्मा, आभूषण, बैग, पेपर, पेंसिल बॉक्स, मोबाइल, यूएसबी डिवाइस, कैमरा, चाबी, घड़ी, डिजिटल पेन, ब्लूटूथ और हैंडबैंड जैसी सामग्री ले जाने पर रोक थी। परीक्षा केंद्रों के बाहर बनाए गए कक्षों में परीक्षार्थियों द्वारा लाई गई सामग्री को सुरक्षित रखने की व्यवस्था की गई थी। केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखी गईं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में ट्रेन से गिरकर घायल हुए युवक की मौत:1 महीने पहले स्टेशन पर पानी पीने उतरा था, चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिर गया था
    Next Article
    सीएम योगी से मिले रुदौली विधायक रामचंद्र यादव:रुदौली में अस्पताल, ट्रामा सेंटर व विद्युत उपकेंद्र की मांग, प्रतिमा अनावरण का आमंत्रण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment