Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किन्नर बोलकर रिश्ता तोड़ने वाली दुल्हन साथ रहने को तैयार:बाराबंकी में थाने पहुंची, दूल्हे का हाथ थामकर बोली- साथ रहेंगे

    3 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में शादी के बाद दूल्हे को किन्नर बताकर रिश्ता तोड़ने वाली दुल्हन रविवार को थाने पहुंची। पति का हाथ थामते हुए बोली- हमें कोई शिकायत नहीं, साथ रहेंगे। मैं अपनी इच्छा से पति के साथ रहना चाहती हूं। पुलिस ने इस मामले को लेकर दूल्हा और दुल्हन से बात की। दोनों ने साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद खत्म किया। दरअसल, कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 फरवरी को धूमधाम से शादी संपन्न हुई थी। विदाई से ठीक पहले दूल्हे पर ‘किन्नर’ होने का आरोप लगा था। हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि दूल्हा वास्तव में किन्नर है या वह महज अफवाह थी। अभी तक लड़के की किसी तरह की जांच नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष के कुछ लोग अब भी मेडिकल जांच की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि उसे बहला-फुसलाकर सहमति दिलाई गई है। अब पढ़िए पूरा मामला… 13 फरवरी को कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की की शादी रामसनेहीघाट क्षेत्र के दिनौना के पूरे गनई गांव निवासी रिशु (22) से तय थी। शुक्रवार को बैंड-बाजे के साथ बारात गांव में पहुंची। बाराती नाचते-गाते गांव में दाखिल हुए। दुल्हन के परिवार समेत पूरे गांव ने बारात का भव्य स्वागत किया। इसके बाद शादी की रस्में शुरू हो गईं। जयमाल के बाद बाराती खाना खाकर अपने जनवासे में चले गए थे। 7 फेरे हो चुके थे। विदाई की तैयारियां चल रही थीं। सब कुछ अच्छे से चल रहा था। 14 फरवरी की सुबह करीब 4 बजे कादोपुर से किन्नरों की टोली नेग लेने पहुंची। जैसे ही किन्नरों ने दूल्हे को देखा तो उनके होश उड़ गए। दूल्हे और उसके परिवार वालों के चेहरे भी पीले पड़ गए। दुल्हन के चचेरे भाई ने बताया- आनन-फानन में दूल्हे के परिजनों ने 23 हजार रुपए किन्नरों के हाथ में रख दिए और चुप रहने का इशारा किया। यह सब देख लड़की वालों को शक हुआ। दूल्हे को चेक करने के लिए कमरे में चलने को कहा, तो उसने इनकार कर दिया। गुस्सा होने का नाटक करने लगा था। तब तक किन्नरों ने बताया कि दूल्हा एक किन्नर है, जो पहले उनके साथ ही घूमता-फिरता था। खबर फैलते ही दूल्हे के परिजन एक-एक करके दबे पांव भागने लगे। जनवासे से आधे से ज्यादा बाराती गायब हो गए थे। दूल्हे को बनाया बंधक, बिना दुल्हन लौटी बारात दुल्हन के गुस्साए परिजनों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन लोकलाज के डर से दुल्हन के परिजनों ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया। दुल्हन के परिजनों ने बाकी बचे बारातियों को जलपान कराया। लड़के वालों ने शादी में खर्च हुए पैसे लौटाने को कहा। पैसे अदा करने के बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई थी। -------------------------- यह खबर भी पढ़िए… कौन हैं सलीम, जिनके लिए योगी बोले-हमलावरों को बख्शेंगे नहीं:खुद को EX मुस्लिम लिखा, मजहबी कट्‌टरपंथियों ने कई बार धमकी दी गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला किया गया। दिल्ली के गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल में उनका ऑपरेशन हुआ है। अब सवाल उठ रहे हैं कि यूट्यूबर को जान से मारने की कोशिश आखिर हुई क्यों? सलीम वास्तिक की पहचान तीन तलाक, हलाला जैसे इस्लामिक रिवाजों पर सवाल उठाने से बनी थी। उन्होंने इस्लाम को ‘विदेशी मजहब’ करार दिया था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में यूपी बोर्ड परीक्षा सूचना भेजने में लापरवाही:9 केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस, डिबार करने की संस्तुति की जाएगी
    Next Article
    इवेंट ऑर्गेनाइजर को लूटने वाले 5 लुटेरे गिरफ्तार:ग्राइंडर ऐप से दोस्ती कर लखनऊ मिलने बुलाया, बोट क्लब में चेन-पर्स लूटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment