Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में यूपी बोर्ड परीक्षा सूचना भेजने में लापरवाही:9 केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस, डिबार करने की संस्तुति की जाएगी

    1 hour ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को नकलविहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से आजमगढ़ मंडल में नौ परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी किया गया है। इन पर बोर्ड के निर्धारित प्रारूप पर सूचनाएं भेजने में लापरवाही बरतने का आरोप है। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए कुल 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को दोनों पालियों की परीक्षाओं से संबंधित विवरण, जैसे वॉयस रिकॉर्डर की पेनड्राइव, सीसीटीवी फुटेज, उत्तरपुस्तिकाओं और गुम हुई उत्तरपुस्तिकाओं का ब्योरा निर्धारित प्रारूप में भेजने का निर्देश दिया था। हालांकि, कई केंद्र व्यवस्थापकों द्वारा इन निर्देशों का पालन नहीं किया गया, जिसके बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक ने यह कार्रवाई की है। जिन 9 परीक्षा केंद्रों को नोटिस जारी किया गया है। उनमें चतुरी शाह इंटर कॉलेज मझवारा, मां सरस्वती इंटर कॉलेज जमालपुर बुलद पहसा, केएनएनपीएन इंटर कॉलेज चोरपाकला, धर्मदेव इंटर कॉलेज हाजीपुर खुरहट, सतनाम एचएसएस कुतुबपुर, शारदा देवी आर्या गर्ल्स इंका मैनुद्दीनपुर लोहाटीकर, एसडीबीएसएस यादव इंटर कॉलेज शेख अहमदपुर, महावीर इंटर कॉलेज कसारा और हैप्पी चिल्ड्रेन हाईस्कूल मिश्रौली सेमरीजमालपुर शामिल हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक, आजमगढ़ मंडल, नवल किशोर ने बताया कि बोर्ड के प्रारूप पर सूचनाएं न भेजने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नौ केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है और यदि वे निर्देशों का पालन नहीं करते हैं, तो उनके केंद्रों को डिबार करने की संस्तुति की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में बंदरों ने महिला को दौड़ाकर काटा:घर लौट रहीं थीं, स्थानीय बोले- हर दूसरे दिन बनाते हैं निशाना
    Next Article
    किन्नर बोलकर रिश्ता तोड़ने वाली दुल्हन साथ रहने को तैयार:बाराबंकी में थाने पहुंची, दूल्हे का हाथ थामकर बोली- साथ रहेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment