Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर IIT में मंगेतर से झगड़े के बाद सुसाइड:वैलेंटाइन डे पर टेक्नीशियन ने फोन काटा, बोली- मरने जा रही

    7 hours ago

    1

    0

    IIT कानपुर में शनिवार को युवती का शव फंदे पर लटकता मिला। जूनियर टेक्नीशियन युवती वेलेंटाइन डे पर सुबह अपने मंगेतर से फोन पर बात कर रही थी। तभी किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। युवती ने कहा कि मैं जान देने जा रही। फिर कॉल कट कर दी। मंगेतर ने अपने एक साथी को जब तक रूम में भेजा तब तक बहुत देर हो चुकी थी। युवती का शव पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला। स्टाफ से सूचना मिलते ही कल्याणपुर पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ जांच करने पहुंची। यहां मौके से एक डायरी मिली है। परिजनों को सूचना देने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मंगेतर ने दोस्त को कमरे पर भेजा, लेकिन पहले ही लगा चुकी थी फांसी मूल रूप से झारखंड जादूगोड़ा निवासी अंजू कुमारी (26) पुत्री राज नंदन रविदास IIT में जूनियर टेक्नीशियन पद पर तैनात थी। तीन साल से वह कार्यरत थी। मौके पर जांच करने पहुंचे एडीसीपी कपिलदेव सिंह ने बताया कि अंजू की शादी उड़ीसा के पावर हाउस में तैनात पंकज से तय हो चुकी थी। दोनों की कुछ दिनों बाद सगाई भी होनी थी। शादी तय होने के बाद से दोनों के बीच कॉल पर बात होने लगी थी। रोज की तरह वैलेंटाइन डे की सुबह भी अंजू अपने मंगेतर पंकज से बात कर रही थी। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और मंगेतर ने चिल्लाकर डांट दिया। इस दौरान उसने अपने मंगेतर से कहा कि अब वह फांसी लगाकर जान दे देगी और कॉल कट दिया। इसके बाद पंकज ने आईआईटी कैंपस में रहने वाले अपने दोस्त सूरज को कॉल किया। सूरज कहीं बिजी था तो उसने अपने भाई सुरेश को अंजू के रूम पर भेजा। सुरेश दौड़कर रूम पर पहुंचा तो देखा कि तरवाजा बंद था, लगातार कॉल और दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई रिस्पांस नहीं मिला तो वॉर्डन को जानकारी दी। सुरेश और वॉर्डन ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही रूम का दरवाजा तोड़ दिया। भीतर जाकर देखा तो अंजू का शव पंखे के सहारे फंदे पर लटक रहा था। फंदा काटकर उसे आईआईटी कैंपस के अस्पताल ले गए, जहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच करने पहुंची। युवती की कुछ दिन बाद होनी थी सगाई एडीसीपी वेस्ट कपिल देव सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर जांच करने पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव फंदे से नीचे उतारा। पुलिस और फोरेंसिक टीम पूरे कमरे की जांच में जुटी हैं। एडीसीपी वेस्ट ने बताया कि जांच के दौरान रूम से एक डायरी मिली है। युवती ने डायरी में अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी कुछ लिखा है। डायरी पढ़ने के बाद पता चला कि युवती की कुछ दिन बाद सगाई होनी थी। सुसाइड के पीछे की वजह जानने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है। भाई के सुसाइड के बाद डिप्रेशन में थी युवती एडीसीपी ने बताया कि जांच के दौरान यह भी सामने आया कि युवती के भाई ने भी करीब एक साल पहले फांसी लगाकर सुसाइड किया था। इसके बाद से युवती डिप्रेशन में थी, लेकिन इधर शादी तय होने के बाद काफी हद तक सामान्य हो गई थी। परिजनों की मानें तो बेटी ने कभी बातचीत के दौरान उनसे कुछ नहीं बताया। सुसाइड क्यों किया उन्हें भी कुछ समझ नहीं आ रहा है। बेटे के बाद बेटी के सुसाइड की सूचना मिलते ही परिवार में भी कोहराम मच गया। परिवार के लोग झारखड़ से शव लेने के लिए कानपुर रवाना हो गए हैं। अब परिवार के आने के बाद शव का रविवार काे पोस्टमॉर्टम हो सकेगा। 350 पेज की डायरी मिली, डायरी लिखने की थी आदत एडीसीपी ने बताया कि जांच के दौरान कमरे से एक करीब 350 पन्नों की डायरी मिली है। डायरी को पढ़ने से लग रहा है कि अंजू की डायरी लिखने की आदत थी। उसने रोजाना क्या कि उसमें दर्ज है। मौत से पहले आखिरी पन्ने पर उसने लिखा है कि मंगेतर ने उसे तेज आवाज में डांटा है। इससे वह आहत हुई है। पुलिस अब डायरी को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुआ कहकर बुजुर्ग महिला के पैर छुए और ले उड़ा 60 हजार के जेवरात
    Next Article
    NH-9 पर कार सवार दबंगों की गुंडई:युवक को बीच एक्सप्रेस-वे पर लात-घूंसे मारे, फिर 50 मीटर तक घसीटा; गोल्ड चैन और कैश छीनकर भागे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment