Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NH-9 पर कार सवार दबंगों की गुंडई:युवक को बीच एक्सप्रेस-वे पर लात-घूंसे मारे, फिर 50 मीटर तक घसीटा; गोल्ड चैन और कैश छीनकर भागे

    4 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में NH-9 पर कार टकराने पर विवाद हो गया। कार सवारों ने युवक को बीच हाईवे पर करीब 20 मिनट तक लात-घूसों से पीटा। उसके बाद हाईवे पर 50 मीटर तक घसीटा। इस दौरान युवक हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा। लेकिन दबंगों ने उसकी एक न सुनी। आसपास खड़े लोग घटना की वीडियो बना रहे थे। ये देखकर दबंगों ने अपनी कार निकाली और युवक को अधमरी हालत में छोड़कर भाग गए। युवक ने गाजियाबाद के कविनगर थाने में तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि मुझे 50 से ज्यादा लात और घूंसे मारे गए। मामला शुक्रवार रात का दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे से सटे एनएच 9 का है। कार टकराने पर हुआ विवाद गाजियाबाद के वेव विटी में रहने वाले पंकज कुमार ने बताया- मैं कांट्र्रेक्टर का काम देखता हूं। 13 फरवरी की रात करीब साढ़े 10 बजे मैं अपनी आई-20 कार से लालकुंआ से गाजियाबाद के वेव विटी में जा रहा था। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे से सटे एनएच 9 पर सामने एक सफेद रंग की ब्रेजा कार रुकी हुई खड़ी थी। मैंने अपनी कार के अचानक से ब्रेक लगाए। लेकिन फिर भी मेरी कार सामने खड़ी ब्रेजा कार से टकरा गई। उसके बाद ब्रेजा कार से 4-5 लोग उतरे। फिर मैं भी उतरा। वो युवक बीच एक्सप्रेसवे पर कार खड़ी करके शराब पी रहे थे। वो सभी मुझे गाली देते हुए हड़का रहे थे। तो मैंने कहा- कार में जो भी नुकसान हुआ है मैं उसे सही करा दूंगा। पहले मोबाइल छीना, फिर जेब से 22 हजार रुपये पीड़ित पंकज ने बताया कि- मेरे इतना बोलते ही उन दबंगों ने मेरा मोबाइल छीन लिया। फिर मुझे मारना-पीटना शुरू कर दिया। मैने कहा- अगर मेरी गलती है तो थाने में एफआईआर दर्ज करा दो, लेकिन उसके बाद भी उन लोगों ने मुझे गालियां दी। मुझे हाईवे पर ही घसीटना शुरू कर दिया। मेरे जेब में रखे पर्स से 22 हजार रुपये लूट लिए। मेरे गले में करीब 2 तोले की गोल्ड की चेन लूट लिया। बीच हाईवे पर उन लोगों में से कोई मुझे गाली दे रहा था तो कोई मुझे लात घूंसों से पीट रहा था। पंकज ने पुलिस को बताया- हाथ जोड़ने के बाद भी उन लोगों ने मुझे बेरहमी से पीटा। लगातार गाड़ी सही कराने के नाम पर एक लाख रुपये मांगते रहे। मैं कहता जा रहा था कि इतने पैसे नहीं दे सकता और न ही मेरे पास हैं। मुझे छोड़ दो। छाती पर पैर रखकर गला दबाया पंकज ने बताया हाईवे पर रात के समय में करीबन 20 मिनट से अधिक देर तक मुझे पीटते रहे। उसके बाद मुझे हाथ पकड़कर घसीटा। मेरी छाती पर पैर रखकर भी लातें मारीं। मुझे इस तरह से गालियां दी गईं कि बता नहीं जा सकता। मेरे गला दबाया गया, कभी एक पीटता तो कभी दूसरा आकर लात घूसें बरसता। हाईवे से आ-जा रहे लोग वीडियो बना रहे थे। लेकिन किसी ने बचाने की कोशिश नहीं थी। लोगों को वीडियो बनाते देखते ही दबंग अपनी कार लेकर मौके से फरार हो गए। फिर वीडियो किसी ने एक्स पर पोस्ट कर दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सरकारी अस्पताल में मेरा मेडिकल कराया। जहां चेहरे और आंख पर गंभीर चोट लगी है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजकरण नैयर ने बताया- एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य जो भी लोग होंगे उन पर भी कार्रवाई की जा रही है, रोडरेज की घटना में इस तरीके की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएंगी, जो भी शामिल हैं उन्हें जेल भेजा जाएगा। …………………. ये भी पढ़ें- 'दामाद प्यार करता तो सास क्यों छोड़ देती':अलीगढ़ में जीजा ने पूछा- बिहार ले जाकर शादी क्यों नहीं की, वो झूठा मुझे दामाद के साथ भागने का पछतावा है। मैं बच्चों को छोड़कर गई थी। अब अकेले रहना चाहती हूं, मेहनत-मजदूरी करके पेट पाल लूंगी।’ ये कहना है बेटी की शादी से पहले दामाद के साथ भागने वाली सास सपना देवी का। 10 महीने बाद वह अलीगढ़ के दादो थाने पहुंच गईं। रिश्तों के तानेबाने में उलझी सपना देवी पर दामाद राहुल ने आरोप लगाया कि वो मुझे छोड़कर अब अपने जीजा देवेंद्र के साथ रहना चाहती है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर IIT में मंगेतर से झगड़े के बाद सुसाइड:वैलेंटाइन डे पर टेक्नीशियन ने फोन काटा, बोली- मरने जा रही
    Next Article
    महाशिवरात्रि की तैयारी में जुटा बाबा बर्फानी ग्रुप:भदोही के हरिहरनाथ मंदिर में वाराणसी की तर्ज पर मनेगा पर्व

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment