Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के 12 इलाकों में आज बिजली कटौती:3 से 7 घंटे से सप्लाई ठप रहेगी, केबल मरम्मत और पेड़ों की छंटाई होगी; जानें कहां दिक्कत

    13 hours ago

    1

    0

    कानपुर की बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने, केबल मरम्मत और पेड़ों की छंटाई के लिए बुधवार को 9 उपकेंद्रों से शटडाउन लिया जाएगा। इसके चलते शहर के 12 से अधिक इलाकों में तय समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। केस्को ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और कहा है कि यह काम भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए जरूरी है। कोयलानगर उपकेंद्र से 7 घंटे का शटडाउन कोयलानगर उपकेंद्र पर वीसीबी और कंट्रोल रूम ट्रेंच में मरम्मत काम किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शटडाउन रहेगा। इससे सतबरी, स्वर्ण जयंती विहार, गंगापुर, कोयलानगर चौकी क्षेत्र, सनिगवां, कोयलानगर, बीमा चौराहा के आसपास के इलाकों में दिक्कत होगी। अहिरवां उपकेंद्र से 4 घंटे का शटडाउन अहिरवां उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में पेड़ों की छंटाई का कार्य किया जाएगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। मवैया, मैकू खेड़ा, बीबीपुरर गांव प्रभावित होंगे। नानकारी और बारा सिरोही से 3 घंटे का शटडाउन नानकारी और बारा सिरोही उपकेंद्रों से यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए शटडाउन लिया जाएगा। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक कटौती होगी। लवकुश नगर, मोहन गेस्ट हाउस क्षेत्र, शिवली रोड और आसपास के इलाकोंं में कटौती होगी। केस्को की अपील केस्को अधिकारियों का कहना है कि यह कार्य सुरक्षा और बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए जरूरी है। उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए पहले से आवश्यक तैयारियां कर लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जनहित याचिका करने पर 10 हजार जुर्माना:तथ्य छिपाकर याचिका दाखिल की, चीफ जस्टिस की बेंच खारिज की
    Next Article
    हाईटेंशन लाइन से झुलसे एक मजदूर की मौत:कानपुर में इलाज के दौरान गई जान, बेटी ने रखीं तीन मांगें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment