Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के भव्य तिवारी और उत्कर्ष यादव का चयन:विजी ट्रॉफी नॉर्थ जोन टीम में, पहला मैच 1 मार्च को

    21 hours ago

    1

    0

    कानपुर के दो युवा क्रिकेटर भव्य तिवारी और उत्कर्ष यादव का चयन प्रतिष्ठित विजी ट्रॉफी 2025-26 के लिए नॉर्थ जोन टीम में हुआ है। यह उपलब्धि शहर के क्रिकेट जगत के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भव्य तिवारी वर्तमान में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हाल ही में अलीगढ़ में आयोजित नॉर्थ जोन यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खिलाफ 16 गेंदों पर नाबाद 38 रन बनाए। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में दिल्ली विश्वविद्यालय के विरुद्ध 17 गेंदों पर नाबाद 35 रनों की पारी खेली। उनकी इन पारियों की बदौलत जामिया मिल्लिया इस्लामिया की टीम ने 13 वर्षों बाद अखिल भारतीय विश्वविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया और नॉर्थ जोन यूनिवर्सिटी में उपविजेता रही। भव्य तिवारी इससे पहले उत्तर प्रदेश राज्य की अंडर-14 और अंडर-16 टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अंतर्गत ओलंपिक रजिस्टर्ड टीम से खेलते रहे हैं और पिछले वर्ष कानपुर प्रीमियर लीग में कैंट जेक स्पार्टन्स टीम का हिस्सा थे। वहीं, उत्कर्ष यादव का चयन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। वह कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की विभिन्न लीगों और कानपुर प्रीमियर लीग में भी प्रभावशाली प्रदर्शन कर चुके हैं। केसीए लीग में मेटाडोर फोम इलेवन की ओर से खेलते हुए उन्होंने 70 गेंदों में सात छक्कों और 15 चौकों की मदद से 136 रन की पारी खेली थी। इस चयन पर कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर, अध्यक्ष एस. एन. सिंह और सचिव कौशल कुमार सिंह ने भव्य तिवारी और उत्कर्ष यादव को बधाई दी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा प्रमुख की बेटी से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो वायरल:महंत रामदास ने FIR कै लिए तहरीर दी,बोले- इसे तुरंत रोके प्रशासन
    Next Article
    हमीरपुर में कच्ची दीवार गिरने से बच्चे की मौत:निर्माणाधीन मकान में हुआ हादसा, दीवार गिरने से मलबे में दबा; दम तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment