Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में कच्ची दीवार गिरने से बच्चे की मौत:निर्माणाधीन मकान में हुआ हादसा, दीवार गिरने से मलबे में दबा; दम तोड़ा

    23 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर जिले में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई। निर्माणाधीन मकान की कच्ची दीवार गिरने से बच्चा मलबे में दब गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। यह हादसा मौदहा कोतवाली क्षेत्र के खंडेह गांव में हुआ। जानकारी के अनुसार मातादीन श्रीवास का 11 वर्षीय बेटा आशीष अपने चाचा संतोष के निर्माणाधीन मकान में खेल रहा था। इसी दौरान मकान की दूसरी ओर की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और आशीष मलबे में दब गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मलबा हटाया और बच्चे को तत्काल मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि आशीष अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। शनिवार दोपहर करीब दो बजे हुए इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में दीवार के कमजोर और कच्चे निर्माण को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के भव्य तिवारी और उत्कर्ष यादव का चयन:विजी ट्रॉफी नॉर्थ जोन टीम में, पहला मैच 1 मार्च को
    Next Article
    लाइव व्लॉग के दौरान क्रिएटर का सिर फोड़ा:संभल में ड्रोन शूटिंग के दौरान हमला, जान बचाकर भागा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment