Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के चमनगंज और गोविंदनगर में लगी आग:दमकल की 4 गाड़ियों ने पाया काबू, घने इलाके में आठ मकानों से लोगो को बाहर निकाला, कोई जनहानि नहीं

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में शुुक्रवार को दो अलग-अलग जगह आग लगने की घटनाएं हुईं, लेकिन फायर विभाग की तेजी से दोनों जगह समय पर आग बुझा दी गई। किसी भी घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। साल जलने का नुकसान हुआ है। पहली घटना थाना चमनगंज क्षेत्र की है। मिनी कंट्रोल को सूचना मिली कि एक दुकान में आग लग गई है। मिनी कंट्रोल रूम में सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर कर्नलगंज और लाटूश रोड से तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का कार्य शुरू किया । आग रूपम चौराहे के पास एक परचून की दुकान में लगी, आसपास की घनी आबादी होने के कारण आग की संभावना को देखते हुये फायर विभाग ने कई मकान से लोगो को बार निकाल लिया। आग को बुझाने में तकरीबन 30 मिनट का समय लगा कोई जनहानि नहीं हुई। दूसरी घटना थाना गोविंद नगर के दादानगर स्थित 178-B हाईराइज प्रीमियम व चंद्रा माइक्रोप्लास्ट फैक्ट्री में आग की घटना हुई। शुक्रवार सुबह करीब 3:06 बजे आग लगने की सूचना मिनी कंट्रोल रूम पर मिली। फजलगंज से एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी (नंबर 7655) तुरंत मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि आग बिजली के बोर्ड और तारों में लगी थी, जो आसपास रखे सामान में फैल गई थी। दमकल कर्मियों ने 25 मिनट में आग पर काबू पा लिया । किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी हाईवे पर ट्रक-स्कॉर्पियो की टक्कर:6 लोग घायल, पुलिस ने क्रेन से वाहन हटवाकर जाम खुलवाया
    Next Article
    सीतापुर में प्रोविजन स्टोर में भीषण आग, VIDEO:शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, लाखों का सामान जलकर राख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment