Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी हाईवे पर ट्रक-स्कॉर्पियो की टक्कर:6 लोग घायल, पुलिस ने क्रेन से वाहन हटवाकर जाम खुलवाया

    3 hours ago

    1

    0

    कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात करीब 3 बजे एक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक और स्कार्पियो की आमने-सामने की टक्कर में स्कार्पियो सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कार्पियो सवार लोग एक निमंत्रण से लौट रहे थे। कोखराज से भरवारी की ओर मुड़ते ही प्रयागराज की दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कार्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह घटना कोखराज थाने के ठीक सामने हुई, जिसके चलते तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का प्रतीत हो रहा है। दुर्घटना में घायल हुए स्कार्पियो सवारों की पहचान मुन्ना (पुत्र दान सिंह, निवासी महमदपुर), राजू भारती (पुत्र जगरूप), दीपू (पुत्र बिहार), सूरज (पुत्र मानसिंह), मुकेश (पुत्र बनवारी लाल) और गोविंद (पुत्र लव कुश) के रूप में हुई है। ये सभी चमंधा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में भाजपा विधायक के भतीजे की मौत:दोस्त और उसकी पत्नी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा; बोले निवेश के नाम पर फसाया था
    Next Article
    कानपुर के चमनगंज और गोविंदनगर में लगी आग:दमकल की 4 गाड़ियों ने पाया काबू, घने इलाके में आठ मकानों से लोगो को बाहर निकाला, कोई जनहानि नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment