Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के CSJMU में रोबो रम्बल 3.0 का आगाज:135 टीमें दिखाएंगी रोबोटिक्स का दम, कर्नल जौहरी बोले- सीखने की भूख रखें

    1 hour ago

    1

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के यूआईईटी परिसर में सोमवार से तीन दिवसीय तकनीकी महोत्सव 'रोबो रम्बल 3.0' की शुरुआत हो गई। सीएसजेएम इनोवेशन फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस फेस्ट में देश के अलग-अलग संस्थानों से आई 135 से अधिक टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन सत्र में सेना के अधिकारियों ने छात्रों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें तकनीक के साथ-साथ जीवन की चुनौतियों से लड़ने के गुर सिखाए। चुनौतियों से न डरें, भविष्य की संभावनाओं पर ध्यान दें कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए कानपुर कैंटोनमेंट के डिप्टी कमांडर कर्नल पी.पी. जोहरी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल उपलब्धियां हासिल कर लेना ही सफलता नहीं है। असली कामयाबी तब है जब हर जीत के बाद आपमें कुछ और बेहतर करने की भूख बनी रहे। उन्होंने युवाओं को अपने जुनून और ऊर्जा को सही दिशा में संतुलित करने की सलाह दी। वहीं, पर्वतारोही और सेवानिवृत्त स्क्वाड्रन लीडर डॉ. तूलिका रानी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में घबराने के बजाय भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए आगे बढ़ना चाहिए। रोबो वॉर और गो-कार्टिंग का दिखेगा रोमांच इस तीन दिवसीय फेस्ट में तकनीक और मनोरंजन का मेल देखने को मिलेगा। प्रतियोगिता के पहले दिन रोबोटिक्स शो-केस और प्रदर्शनी में 5 से ज्यादा टीमों ने अपने इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स पेश किए। आने वाले दिनों में यहां रोबो वॉर, लाइन फॉलोइंग रेस, रोबो ऑब्स्टेकल रेस और रोबो सॉकर जैसे कड़े मुकाबले होंगे। इसके अलावा छात्रों के लिए ई-स्पोर्ट्स, पेंटबॉल और गो-कार्टिंग जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं, जो युवाओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। स्टार्टअप और इनोवेशन के लिए बेहतर मंच यूनिवर्सिटी के प्रो-वाइस चांसलर प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में तकनीकी कौशल पर जोर दिया गया। फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. शाह आलम ने बताया कि आज के दौर में रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) युवाओं के लिए करियर के नए दरवाजे खोल रहे हैं। ऐसे आयोजन छात्रों को अपने शोध और नवाचार को जमीन पर उतारने का मौका देते हैं। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अजय तिवारी ने बताया कि इस फेस्ट में हिस्सा ले रही टीमें अपनी तकनीकी दक्षता के साथ-साथ अपनी सूझबूझ का प्रदर्शन करेंगी। इस दौरान विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के अध्यक्ष और भारी संख्या में छात्र मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इलाहाबाद विवि के पूर्व कुलपति की पत्नी का निधन:लम्बी बीमारी के बाद 78 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस शिक्षा जगत में शोक की लहर
    Next Article
    सहारनपुर में दो खिलाड़ियों को मिला आउट ऑफ टर्न प्रमोशन:राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने पर आरक्षी से बने उपनिरीक्षक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment