Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में दो खिलाड़ियों को मिला आउट ऑफ टर्न प्रमोशन:राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने पर आरक्षी से बने उपनिरीक्षक

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस और सहारनपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले दो खिलाड़ियों को आरक्षी से उपनिरीक्षक पद पर आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया है। इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीते थे। सोमवार को एसएसपी अभिनन्दन ने एक कार्यक्रम में दोनों खिलाड़ियों के कंधों पर उपनिरीक्षक के प्रतीक चिन्ह लगाकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर वर्ष 2023 में कुशल खिलाड़ी कोटे से आरक्षी पद पर भर्ती हुए इन खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना की गई। एसएसपी ने कहा कि खिलाड़ियों ने अपने असाधारण खेल कौशल, अनुशासन और समर्पण से न केवल उत्तर प्रदेश पुलिस बल्कि सहारनपुर जनपद का भी नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। एसएसपी ने उम्मीद जताई कि दोनों खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर विभाग और देश का नाम रोशन करेंगे। आउट ऑफ टर्न प्रमोशन पाने वालों में पुलिस लाइन सहारनपुर में तैनात आरक्षी मानवेन्द्र चौधरी शामिल हैं। मानवेन्द्र चौधरी ने वर्ष 2024 में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया था। वहीं, पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी मनीषा पाल को भी उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। मनीषा पाल ने वर्ष 2023 में आयोजित 66वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाया था। इस अवसर पर एसएसपी ने दोनों अधिकारियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन तथा समर्पण के साथ सेवा देने और खेलों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के CSJMU में रोबो रम्बल 3.0 का आगाज:135 टीमें दिखाएंगी रोबोटिक्स का दम, कर्नल जौहरी बोले- सीखने की भूख रखें
    Next Article
    कानपुर सेंट्रल से चोरी छात्र का लैपटॉप बरामद:जीआरपी ने आरोपी को पकड़ा, भेजा जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment