Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की इंडस्ट्रियल एरिया में आज बिजली कटौती:केस्को मरम्मत काम कराएगा, केबल भी डाली जाएगी; 8 घंटे तक शटडाउन रहेगा

    11 hours ago

    1

    0

    बिजली विभाग रविवार को औद्योगिक क्षेत्रों में मरम्मत और लाइन सुधार का कार्य करेगा। इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों में शटडाउन लिया जाएगा, जिसके कारण 3 घंटे से लेकर 8 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार एलटी लाइन की मरम्मत, रिकंडक्टरिंग और केबल से जुड़े कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों को पूरा करने के लिए करीब 40 कर्मचारियों की टीम औद्योगिक क्षेत्रों में तैनात रहेगी। इन क्षेत्रों में रहेगा शटडाउन दादानगर औद्योगिक क्षेत्र के साथ ही पॉलिमर और मिट्ठा सराय क्षेत्र में कर्मचारी सुबह 10 बजे से मरम्मत कार्य शुरू करेंगे। इस दौरान करीब 125 औद्योगिक इकाइयों की बिजली सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बाधित रहेगी। इसी तरह अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर शटडाउन लिया जाएगा। कुछ स्थानों पर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक और कुछ जगहों पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके अलावा एलपीजी-1 से एलपीजी-3 क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बारात में DJ बंद होने पर मारपीट:सोनभद्र में भागते समय किशोर कुएं में गिरा, दुल्हन की बड़ी बहन भी हुई बेहोश
    Next Article
    लाइन बाजार-कचगांव मार्ग के लिए 10.24 लाख की मंजूरी:30 हजार से ज्यादा लोगों को आने-जाने में मिलेगी सुविधा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment