Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बारात में DJ बंद होने पर मारपीट:सोनभद्र में भागते समय किशोर कुएं में गिरा, दुल्हन की बड़ी बहन भी हुई बेहोश

    8 hours ago

    1

    0

    म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव में शनिवार रात डीजे बंद होने को लेकर घराती और बराती पक्ष में विवाद हो गया। यह विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें एक किशोर कुएं में गिर गया और एक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, बभनी से आई बारात में जयमाल के बाद डीजे बंद करने को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि लात-घूंसे चलने लगे, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। इस दौरान बारात में आई चार छोटी गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए गए। मारपीट के दौरान शादी में खाना बना रहे 35 वर्षीय विद्याशंकर पुत्र गुलाबचंद के सिर पर डीजे का साउंड बॉक्स फेंक दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। भगदड़ में दुल्हन की बड़ी बहन 27 वर्षीय गीता देवी भी बेहोश हो गईं। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। इसी अफरातफरी के बीच बारात देखने आया 12 वर्षीय किशोर महेंद्र पुत्र नंदलाल मारपीट देखकर भागने लगा। अंधेरे में वह एक कच्चे कुएं में गिर गया। उसके साथ भाग रहे आठ वर्षीय बालक ने शोर मचाया, जिसके बाद महेंद्र के भाई राम और सुरेंद्र साड़ी के सहारे कुएं में उतरकर उसे बाहर निकाला। कुएं से निकालने के बाद महेंद्र को करीब एक किलोमीटर तक गोद में उठाकर मुख्य सड़क तक लाया गया और निजी वाहन से सीएचसी म्योरपुर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. अराधना ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद शादी की रस्में पूरी हुईं और अगली सुबह दुल्हन की विदाई की गई। इस संबंध में थाना प्रभारी राम दरस राम ने बताया कि डीजे को लेकर विवाद हुआ था, जिसे दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में 81 पेड़ अवैध रूप से काटे गए:वन विभाग ने ठेकेदार पर 60 हजार का जुर्माना लगाया, केस दर्ज
    Next Article
    कानपुर की इंडस्ट्रियल एरिया में आज बिजली कटौती:केस्को मरम्मत काम कराएगा, केबल भी डाली जाएगी; 8 घंटे तक शटडाउन रहेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment