Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के कुछ इलाकों में बारिश शुरू:धूप और बादल की लुकाछिपी जारी, अब तक 4 फीसदी अधिक हुई बरसात

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला रहने की संभावना है। सुबह और शाम के समय बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जबकि दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर सकती है। हालांकि शाम से देर रात और रविवार सुबह तक शहर के कुछ इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। पूरे दिन महसूस हुई उमस सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 91 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई, जिससे पूरे दिन उमस का एहसास बना रहा। दक्षिण-पूर्व दिशा से अधिकतम 15.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, जबकि देर रात 3.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। गरज चमक के साथ बारिश की संभावना मौसम विशेषज्ञ डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय ने बताया कि वातावरण में पर्याप्त नमी मौजूद है और नई मौसमी प्रणालियों के सक्रिय होने से नमी का प्रवाह लगातार बढ़ रहा है। इसी कारण 26 जुलाई तक कानपुर में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं, गरज-चमक और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बीच-बीच में धूप भी निकलेगी, जिससे उमस बनी रह सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में अस्पताल में युवक की मौत पर डीएम सख्त:3 सदस्यीय जांच समिति गठित, 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट
    Next Article
    उन्नाव के गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब:देवशयनी एकादशी पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment