Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव के गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब:देवशयनी एकादशी पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में देवशयनी एकादशी के अवसर पर शनिवार सुबह गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ब्रह्म मुहूर्त से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंचने लगे। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। शुक्लागंज, बक्सर, नानामऊ और परियर समेत जिले के प्रमुख गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सबसे अधिक भीड़ शुक्लागंज गंगाघाट पर देखने को मिली, जहां महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने कतारबद्ध होकर आस्था की डुबकी लगाई। घाटों पर 'हर-हर गंगे' और 'जय श्रीहरि' के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। चातुर्मास की शुरुआत का विशेष महत्व धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आषाढ़ शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु चार माह के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसी दिन से चातुर्मास का आरंभ होता है। इस अवसर पर गंगा स्नान, व्रत, पूजा-पाठ और दान-पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है। स्नान के बाद किया दान-पुण्य गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। कई लोगों ने जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और दक्षिणा का दान देकर पुण्य अर्जित किया। दिनभर घाटों पर धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ का सिलसिला चलता रहा। सुरक्षा और सुविधाओं के रहे पुख्ता इंतजाम श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक व्यवस्था की थी। सभी प्रमुख घाटों पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मी लगातार गश्त करते हुए श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकते रहे। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग की गई थी, जबकि घाटों पर सफाई, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी प्रबंध किया गया था। प्रशासनिक अधिकारी समय-समय पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते रहे। दिनभर बना रहा श्रद्धा का माहौल सुबह से दोपहर तक गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार जारी रही। आस्था और श्रद्धा के माहौल में भक्तों ने गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया और परिवार की सुख-शांति, समृद्धि तथा मंगल की कामना की। देवशयनी एकादशी पर जिले के सभी प्रमुख गंगा घाट पूरे दिन धार्मिक उल्लास से सराबोर रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के कुछ इलाकों में बारिश शुरू:धूप और बादल की लुकाछिपी जारी, अब तक 4 फीसदी अधिक हुई बरसात
    Next Article
    27 जुलाई तक बदले रूट से दौड़ेगी राजधानी एक्सप्रेस:रेल संचालन में बदलाव के कारण कई ट्रेनों का रूट बदला, दर्जनभर ट्रेनें रद्द

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment