Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:30 दिन में 3 बार धंसी सड़क, 25 मकानों के गिरने का खतरा, 50 लाख के खजूर जब्त

    4 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर में कल (रविवार) की बड़ी खबरें…ईदगाह चौराहे पर 10 मीटर का गड्डा था। अब यह 100 मीटर का हो गया है, ऐसे में यहां 25 घरों को गिरने का खतरा बन गया है। कानपुर मेयर ने 15 दिनों में काम पूरा करने के निर्देश दिये थे। लेकिन आज सड़क को धंसे हुए एक महीने से ज्यादा समय हो गया है। खाद्य विभाग ने रजनीश ट्रे़डर्स में छापा मारा। टीम ने 50 लाख कीमत का 10 हजार किलो खजूर जब्त किए। यह खजूर साल 2022-23 में एक्सपायर हो चुका था। होली और रमजान के चलते कंपनी डिब्बों में नए स्टीकर लगाकर बाजार में बेचने की तैयारी में थी। कानपुर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश करती रही। कार्यकर्ताओं ने देश विरोधी लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी भी की। कानपुर की ऐसी कल की 10 बड़ी खबरें VIDEO में देखने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें… अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए- 1.) कानपुर में ट्रैक्टर निकालने पर बवाल, घर जलाया:दो पक्षों में मारपीट, 5 घायल; विधायक सरोज कुरील घायलों से मिलीं कानपुर में ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले, जिसमें 5 लोग घायल हो गए। आरोपियों ने घर में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने और घायलों को उपचार के लिए घाटमपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिजवाया। घाटमपुर विधायक सरोज कुरील सीएचसी पहुंचीं और घायलों से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। विधायक ने दीपेंद्र नाथ चौधरी (डीसीपी साउथ) को फोन कर मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश देने को कहा। पढ़ें पूरी खबर… 2.) ईदगाह चौराहा पर एक महीने में 3 बार धंसी सड़क:कानपुर में अब 100 मीटर का गड्डा हुआ, 25 मकानों के गिरने का खतरा कानपुर में ईदगाह चौराहे पर 1 महीने में तीसरी बार सड़क धंस गई। सड़क में 100 मीटर का गड्ढा हो गया है, ऐसे में यहां 25 घरों को गिरने का खतरा बन गया है। शहर में धंसे डॉट नाले और सड़कों की गुणवत्ता को लेकर नगर निगम ने सख्ती दिखाई है। नगर आयुक्त ने ईदगाह चौराहे से ब्रह्मनगर चौराहे के बीच धंसे डॉट नाले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक जलकल, मुख्य अभियंता, जोनल अधिकारी-4 समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बताया टेक्निकल सहायता के लिए IIT से सहायता ली जाएगी। पढ़ें पूरी खबर…. 3.) 50 लाख के एक्सपायर खजूर को बेचने की थी तैयारी:खाद्य विभाग ने छापा मारकर पकड़ा, 4 लाख का खोया और सुपारी नष्ट कानपुर में खाद्य विभाग ने रजनीश ट्रे़डर्स में छापा मारा। टीम ने 50 लाख कीमत का 10 हजार किलो खजूर जब्त किए। यह खजूर साल 2022-23 में एक्सपायर हो चुका था। होली और रमजान के चलते कंपनी डिब्बों में नए स्टीकर लगाकर बाजार में बेचने की तैयारी में थी। टीम ने अलग-अलग स्थानों से कुल नौ सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। अधिकारियों ने बताया कि एक्यपायर खजूर मिलने के मामले में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है। पढ़ें पूरी खबर… 4.) भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका:कानपुर में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की, बोले- राहुल गांधी देश विरोधी हैं कानपुर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश करती रही। कार्यकर्ताओं ने देश विरोधी लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी भी की। दरअसल, तमिलनाडु के मंडपम में आयोजित इंडिया एआई एक्सपो समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने के खिलाफ नारे लगाए थे। पढ़ें पूरी खबर…. 5.) कानपुर में पूर्व सपा विधायक की गाड़ी पर पथराव:मुनींद्र शुक्ला बाल-बाल बचे, कहा- यह ब्राह्मणों को दबाने की कोशिश कानपुर बिठूर विधानसभा से सपा के पूर्व विधायक की गाड़ी में देर रात को युवकों ने पथराव कर दिया। जिससे उनकी गाड़ी के पीछे का शीशा टूट गया। उन्होंने 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही बिठूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बिठूर विधानसभा के पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला वर्ष 2012 से 2017 तक सपा से विधायक रहे है। वह मूल रूप से चौबेपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के रहने वाले हैं। मुनींद्र शुक्ला ने बताया कि वह शुक्रवार देर रात एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बिठूर के सिंहपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में गए थे। पढ़ें पूरी खबर… 6.) रज्जन बाबू पार्क में आज भी काम नहीं हो सका:BJP पार्षद और कमेटी के लोगों में जमकर नोकझोंक; नाम का पत्थर लगाने को लेकर विवाद कानपुर के रज्जन बाबू पार्क में पार्षद और हटिया होली गंगा मेला कमेटी के लोग शनिवार को आमने-सामने आ गए। पार्षद अमित गुप्ता पार्क में हो रहे नगर निगम के मरम्मत काम के लिए मेयर और अपने नाम का पत्थर लगवाने के लिए अड़ गए हैं। दूसरी तरफ कमेटी और हटिया क्षेत्र के लोग पत्थर न लगाए जाने को लेकर अड़ गए हैं। पार्षद और कमेटी के लोगों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। हटिया पार्क में 10 मार्च को होली गंगा मेला की तैयारी के लिए नगर निगम काम करा रहा था। पढ़ें पूरी खबर… 7.) अंपायर मानिक की पत्नी बोलीं- KCA मदद करे:अब मेरा कोई सहारा नहीं, छोटी बेटी को पढ़ाना है; बेटी ने अस्थियां चुन बेटे का फर्ज निभाया मेरी बेटी घाट पर अस्थियां लेने गई, बेटियों ने पिता के शव को कंधा दिया। जो सबसे छोटी है, उसने कपालक्रिया की, मुखाग्नि दी। बेटों वाला काम किया है। मेरा कोई बेटा नहीं, अब मेरा सहारा कौन बनेगा। ये बातें मधुमक्खियों के हमले में जान गंवाने वाले अंपायर मानिक गुप्ता की पत्नी कुसुमलता ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहीं। कानपुर के फीलखाना क्षेत्र में रहने वाले क्रिकेट अम्पायर मानिक गुप्ता बुधवार को शुक्लागंज के सप्रू स्टेडियम में क्रिकेट खेल रहे थे। पढ़ें पूरी खबर… 8.) वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने-हटाने का मौका, रविवार को बूथडे:SIR के तहत सभी बूथ पर बीएलओ मिलेंगे, मौके पर मिलेंगे फॉर्म विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के अंतर्गत 22 फरवरी को जिले के सभी 3770 मतदेय स्थलों पर चौथा विशेष अभियान दिवस बूथ डे के रूप में आयोजित किया जाएगा। इस दिन मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन से संबंधित दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर… 9.) सालभर जो पढ़ा, प्रवेश पत्र में वो विषय नहीं मिला:गृह विज्ञान पढ़ने वालों में छप गया गणित, कानपुर कंट्रोल रूम में आ रहीं शिकायतें यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने के साथ ही स्कूलों की गड़बड़ियां भी सामने आने लगी हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं की चिंता बढ़ गई है। जीआईसी चुन्नीगंज में बने ऑफलाइन कंट्रोल रूम में छात्र शिकायत दर्ज कराने आने लगे हैं। किसी ने शिकायत की है कि सालभर गणित पढ़ा और उसके प्रवेश पत्र में जीव विज्ञान छपा है। इसके अलावा गृह विज्ञान पढ़ने वाली छात्राओं के प्रवेश पत्र में गणित विषय छप गया है। पढ़ें पूरी खबर… 10.) बेकाबू वैन तालाब में पलटी, 4 के शव घर पहुंचे:मां-बाप, बेटी और नाती का अंतिम संस्कार हुआ, तेरहवीं से कानपुर लौट रहा था परिवार कानपुर देहात में बेकाबू वैन तालाब में पलट गई। कार में सवार एक ही परिवार के 4 लोगों की डूबकर मौत हो गई। मरने वालों में बुजुर्ग पति-पत्नी, बेटी और 1 साल का नाती शामिल हैं। कल्याणपुर में मृतक पति-पत्नी का शव पहुंचा है। वहीं, इनकी बेटी और नाती का शव शिवराजपुर में उनकी ससुराल ले जाया गया। मां-पिता का शव देखकर बेटी दीक्षा चीखने लगी। परिवार के लोगों ने चुप कराने की कोशिश की। बेटी दीक्षा बोली- मम्मी पापा दोनों लोगों ने साथ छोड़ दिया, अब मेरे हाथ कौन पीले करेगा। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में ओमप्रकाश राजभर का शक्ति प्रदर्शन:मंत्री दयाशंकर सिंह समेत 12 VIP आमंत्रित, 200 ब्राह्मण करेंगे शंखनाद
    Next Article
    MLA नसीम और इरफान सोलंकी भागवत कथा में पहुंचे:महाराज ने नसीम के मन्दिर जाने वाली बात याद दिलाई, मंच से बोलीं- हमारा रिश्ता जन्म-जन्म तक बना रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment