Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने योगेंद्र, वसूलीबाज फर्जी दरोगा अरेस्ट; दोस्ती कर गैंगरेप किया

    7 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर में कल (बुधवार) की बड़ी खबरें…पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। वह लाइटर जैसी दिखने वाली पिस्टल से लोगों को डराकर पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली करता था। वहीं भाजयुमों के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पर चाकू से ताबड़तोड़ 7 से अधिक वार किए। इसके बाद गोली मार दी गई। मरा समझकर सभी आरोपी भाग गए। साड़ी कारोबारी ने खुद को गोली मारकर सुसाइड की कोशिश की। खून से लथपथ वह घर में तड़पते रहे। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग बचाने दौड़े। कानपुर की ऐसी कल की 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें… अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए- 1: कानपुर में नकली पिस्टल से डराने वाला फर्जी दरोगा पकड़ाया:कार पर लखनऊ कमिश्नर की गाड़ी का नंबर; CBI के कई कार्ड मिले कानपुर पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। वह लाइटर जैसी दिखने वाली पिस्टल से लोगों को डराकर पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली करता था। लोगों को शक न हो, इसलिए उसने कार के असली नंबर की जगह सरकारी नंबर प्लेट लगा रखी थी। उसके पास से पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस और सीबीआई के कई फर्जी आईडी कार्ड भी बरामद किए हैं। फर्जी दरोगा की पहचान संजय कुमार के रूप में हुई है। वह उन्नाव जिले का रहने वाला है। पुलिस हिरासत में उसने बताया कि वर्दी समेत अन्य सामान दुर्गेश का है। पढ़ें पूरी खबर 2: भाजयुमो के पूर्व उपाध्यक्ष पर चाकू से हमला, VIDEO:कानपुर में पीठ में गोली मारी; पिता-मां समेत 9 पर FIR; बजरंगदल का नेता अरेस्ट कानपुर में भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पर चाकू से ताबड़तोड़ 7 से अधिक वार किए। इसके बाद गोली मार दी। मरा समझकर सभी आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना का CCTV सामने आने के बाद मंगलवार देर रात पुलिस ने बजरंग दल के पूर्व नगर संयोजक को गिरफ्तार कर लिया। भाजपा नेता के भाई की तहरीर पर मां-पिता और बेटे समेत 9 नामजद और अन्य अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज की गई है। पढ़ें पूरी खबर 3: कानपुर के मत्स्य निरीक्षक सस्पेंड:सहायक निदेशक समेत विभाग के 9 कर्मचारी लखनऊ अटैच; कैबिनट मंत्री की नाराजगी के बाद एक्शन मत्स्य आहार मिल और सीएम मत्स्य संपदा योजना के लाभार्थियों को भुगतान न करने व अन्य योजनाओं का गलत तरीके से लाभ देने पर मत्स्य निरीक्षक सुनील सिंह को निलंबित कर दिया गया है। महानिदेशक मत्स्य धनलक्ष्मी के. ने उपनिदेशक मत्स्य सुनीता वर्मा और मत्स्य कार्यालय के 9 अधिकारियों, कर्मचारियों को लखनऊ से अटैच कर दिया है। मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा- अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से लाभार्थी परेशान हो रहे थे। इसी को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की गई है। सुनील कुमार भ्रष्टाचार में भी संलिप्त पाए गए हैं। मंडलीय अधिकारी में संरक्षण दे रहे थे। इस पर कार्रवाई की गई है। पढ़ें पूरी खबर 4: कानपुर में साड़ी कारोबारी ने खुद को गोली मारी:खून से लथपथ तड़पते रहे, पुलिस ने मानसिक रूप से बीमार बताया कानपुर में साड़ी कारोबारी ने खुद को गोली मारकर सुसाइड की कोशिश की। खून से लथपथ वह घर में तड़पते रहे। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग बचाने दौड़े। तुरंत हैलेट अस्पताल ले गए। जहां से परिवार के लोग रीजेंसी हॉस्पिटल में लग गए। कोहना थाना प्रभारी प्रतीक सिंह ने बताया कि गोली सिर से पार हो गई है। घटना को लेकर परिवार से जानकारी जुटाई जा रही है। किन कारणों से उन्होंने ये कदम उठाया। इसकी जांच की जा रही है। आर्यनगर के इंद्रलोक विला अपार्टमेंट के थर्ड फ्लोर पर 40 साल के सनल कपूर रहते हैं। उनकी नयागंज में साड़ी की दुकान है। पढ़ें पूरी खबर 5: कानपुर में सांपों से शिवलिंग का श्रृंगार, VIDEO:200 साल पुराना मंदिर, मान्यता- दिन में 3 बार रंग बदलता है शिवलिंग कानपुर के नंदेश्वर मंदिर में सांपों से शिवलिंग का श्रृंगार किया गया। पहले शिवलिंग को फूलों और बेलपत्रों से सजाया गया। इसके बाद 10 सांपों से श्रृंगार किया गया। फिर दूर-दूर से आए हजारों भक्तों ने महादेव की पूजा-अर्चना की। खास बात यह है कि इसके लिए सांपों को कई दिन पहले एक सपेरा पकड़ता है। श्रृंगार वाले दिन वह सांपों को लेकर मंदिर आता है। पूजा-अर्चना के बाद सांपों को वापस जंगल में छोड़ दिया जाता है। यह परंपरा 27 वर्षों से निरंतर निभाई जा रही है। हर साल महाशिवरात्रि के तीसरे दिन यह श्रृंगार किया जाता है। पढ़ें पूरी खबर 6: मैं ठाकुर हूं कहने वाली आस्था की फेक इंस्टा-आईडी बनाई:ओरिजिनल ID से फोटो वीडियो चुराए, बाद में नाम बदलकर वेदांत सिंह किया ‘मैं ठाकुर हूं’ कहने के बाद चर्चा में आई HDFC बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर आस्था सिंह भदौरिया अब साइबर शातिरों के निशाने पर हैं। उनके नाम से अब लोग फेक ID बनाकर उनकी तस्वीरों और वीडियो का यूज कर रहे हैं। अभी हाल में ही एक यूजर आस्था सिंह के नाम से फर्जी आईडी बनाकर फोटो-वीडियो लगा लिए। कई दिन तक अकाउंट एक्टिव रहा लेकिन मामले के तूल पकड़ते ही बुधवार को ID का नाम बदलकर वेदांत सिंह कर दिया गया। इससे 9 पोस्ट किए गए। जबकि 203 फालोवर्स हैं। आस्था की ओरिजिनल इंस्टाग्राम आईडी पर 15 हजार से अधिक फॉलोअर्स और करीब 40 पोस्ट हैं। पढ़ें पूरी खबर 7: सपा ने अस्पताल शुरू कराने के लिए हवन किया:कानपुर में प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हटाया, प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- आंदोलन जारी रहेगा कानपुर शहर के दक्षिण में प्रस्तावित 45 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अस्पताल के निर्माण में हो रही देरी को लेकर सपा ने विरोध किया। स्थल पर हवन-पूजन शुरू कर दिया। जिसके बाद वहां पुलिस पहुंच गई। सपा नेता का कहना है, लगातार इस अस्पताल शुरू करने में देरी हो रही है। जब कि इससे दक्षिण की आबादी को फायदा होगा। सपा युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्पित यादव अपने समर्थकों के साथ नौबस्ता स्थित भाजपा क्षेत्रिय कार्यालय के बगल में बनें अस्पाताल के गेट पर बैठ कर हवन करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन को खत्म करा दिया। पढ़ें पूरी खबर 8: बार एसोसिएशन चुनाव: 78% मतदान के बाद आज आएंगे नतीजे:वोटों की काउंटिंग शुरू, देर शाम तक होगी अध्यक्ष और महामंत्री की घोषणा बार एसोसिएशन के चुनाव में 21 सदस्यीय कार्यकारिणी लिए मंगलवार को वोटिंग होने के बाद आज सुबह 10:30 बजे से राम अवतार महाना हॉल में अध्यक्ष और महामंत्री पद के प्रत्याशियों की मतगणना प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह करीब 10 बजे स्ट्रांग रूम से मतपेटियां निकाली गईं। सभी प्रत्याशियों के सामने मतपेटियों की सील खोली गई। मतगणना ड्यूटी में लगे पूर्व सैनिकों ने मतपत्रों को फाड़ कर बंडल बनाने का काम शुरू किया। इस दौरान पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने मतगणना स्थल का दौरा किया। पढ़ें पूरी खबर 9: ट्रैफिक पुलिस ने पिकअप को दौड़ाया, सब्जी कारोबारी की मौत:गड्‌ढे में अनियंत्रित होकर पलटा, पुलिस बोली- आरोप सरासर गलत हनुमंत विहार में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के दौड़ाने पर चालक आलू लदा पिकअप लेकर भागने लगा। पिकअप आगे गड्‌ढे की चपेट में आकर फुटकर सब्जी विक्रेता पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा बुधवार तड़के करीब साढ़े 3 बजे हुआ, जिसमें सब्जी विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गए। हनुमंत विहार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पढ़ें पूरी खबर 10: यूपी-बोर्ड में पहले दिन 24 स्कूलों के कक्ष-निरीक्षक रहे नदारद:गायब रहने वालों को नोटिस जारी, 4611 ने छोड़ी परीक्षा यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गई हैं। पहले दिन सुबह 8:30 बजे से शुरू हुई पहली पाली में दसवीं और दूसरी पाली के छात्रों ने प्रारंभिक हिंदी और हिंदी विषय का पेपर दिया। परीक्षा को लेकर सभी 124 परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही छात्र-छात्राओं की भीड़ देखी गई। परीक्षा के पहले दिन ही अलग-अलग 24 स्कूलों से परीक्षा में ड्यूटी लगाए गए लगभग 40 कक्ष निरीक्षक नदारद रहे। परीक्षा में न पहुंचने पर केंद्र व्यवस्थापकों ने कंट्रोल रुम को दी। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर के कई इलाकों में आज बिजली कटौती:सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक शटडाउन, लाइन शिफ्टिंग का काम होगा
    Next Article
    झांसी में आबकारी अधिकारी से ठेकेदार का झगड़ा हुआ,VIDEO:युवक बोला-हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ हाइवे पर शराब की दुकान क्यों चलवा रहे,जवाब दो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment