Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:छेड़छाड़ करने पर महिलाओं ने बरसाईं चप्पल, शव को कुत्तों ने खाया; ARTO के घर में घुसी कार

    1 hour ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर की कल (सोमवार) की बड़ी खबरें…कई गैस एजेंसियों के बाहर लोग धूप में सिलेंडर लेने के लिए लंबी लाइन में खड़े रहे। कुछ के ऑफिस के शटर नहीं खोले गए। क्रिकेटर कुलदीप यादव ने शादी के ठीक अगले दिन शादी की तस्वीरें शेयर की। उन्होंने लिखा- हमारा हमेशा का साथ शुरू होता है अब 14 मार्च 2026…। गुप्तार घाट के गंगा किनारे एक युवक का शव कुत्ते नोच रहे थे। वहीं, एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो एआरटीओ के घर में घुस गई। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए… 1. कानपुर में पुलिस बंटवा रही सिलेंडर: धूप में लगी लंबी लाइन, कई एजेंसियां बंद; लोग बोले- गैस डिलेवरी के मैसेज आ रहे, लेकिन सिलेंडर नहीं कानपुर शहर में रसोई गैस का संकट घरों की चूल्हा जलने से रोक रहा है। बीते कई दिनों से आमजन के दिन की शुरुआत गैस की लाइन से हो रही है। सोमवार को भी कई गैस एजेंसी के बाहर धूप में लंबी लाइन लगी रही। कहीं गैस बंट तो रही थी लेकिन लाइन में लगे लोगों ने बताया कि भरा हुआ गैस सिलेंडर मिल जाए तब तसल्ली होगी। पढ़िए पूरी खबर… 2. कानपुर में महिलाओं ने युवक पर बरसाए चप्पल, VIDEO: गुस्से में फावड़ा लेकर मारने दौड़ी; राह चलते छेड़ता था कानपुर में छेड़छाड़ करने पर महिलाओं और लड़कियों ने एक युवक की पिटाई कर दी। उसे पहले थप्पड़ और चप्पलें मारीं। फिर कॉलर पकड़कर उसे दीवार में लड़ा दिया। दोबारा एक महिला और लड़की उसे पीटने लगीं। हंगामे के बीच एक महिला फावड़ा लेकर युवक पर हमला करने दौड़ी, लेकिन एक महिला ने उसे रोक लिया। पढ़िए पूरी खबर… 3. कानपुर में बिजली पोल गिरने से सैलून संचालक की मौत: स्कूटी समेत 3 बाइकें क्षतिग्रस्त, खुदाई के दौरान पेड़ गिरने से हादसा कानपुर के रतनलाल नगर में सोमवार दोपहर बेसमेंट की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। प्लॉट में चल रही खुदाई के बीच एक पेड़ बिजली के तारों पर गिर गया, जिससे खिंचाव पैदा हुआ और एक के बाद एक पांच बिजली के पोल भरभराकर गिर पड़े। इनमें से एक पोल केस्को सब स्टेशन के पास स्थित एक सैलून पर जा गिरा, जिससे सैलून संचालक की मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर… 4. स्कॉर्पियो 80 की स्पीड में ARTO के घर में घुसी: कानपुर में गार्ड रूम और मेन गेट तोड़ा, 2 युवकों को पुलिस ने पकड़ा; CCTV देखिए कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार एआरटीओ के घर में घुस गई। कार ने पहले गार्ड रूम को तोड़ा और फिर मेन गेट तोड़ते हुए अंदर पहुंच गई। गनीमत रही कि उस समय ड्यूटी पर मौजूद चौकीदार पानी पीने अंदर गया हुआ था, जिससे वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस कार चालक को गाड़ी सहित थाने ले आई। पढ़िए पूरी खबर… 5. गैस सिलेंडर का ईद की सेवई पर असर: कानपुर में 2 दिन काम बंद होने से ऑर्डर रुके, दाम बढ़े; ग्राहक कम खरीद रहे कानपुर में ईद की तैयारियों के बीच सेवई के कारोबार पर गैस की किल्लत का असर दिखाई देने लगा है। बाजार में सेवई की कमी हो गई है। कामर्शियल सिलेंडर न मिलने की वजह से दो से तीन दिन तक कई कारखानों में काम बंद रहा, जिससे ईद के लिए होने वाली सप्लाई प्रभावित हो गई। इसका असर कीमतों पर भी पड़ा और सेवई के रेट में बढ़ोतरी हो गई। पढ़िए पूरी खबर… 6. कुलदीप यादव ने शेयर की शादी की तस्वीरें: लिखा- हमारा हमेशा का साथ अब शुरू होता है, रिसेप्शन की तैयारियां शुरू क्रिकेटर कुलदीप यादव ने शादी के ठीक अगले दिन 15 मार्च को अपने सोशल मीडिया पर शादी की कई तस्वीरों को शेयर किया। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा- हमारा हमेशा का साथ शुरू होता है अब 14 मार्च 2026… वहीं शादी के बाद अब घर में रिसेप्शन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 17 मार्च को लखनऊ के लग्जरी होटल 'द सेंट्रम' में ग्रैंड रिसेप्शन होगा। पढ़िए पूरी खबर… 7. नरवल में महिला की मौत पर मायके वालों का हंगामा: बोले- पति ने डंडों से पीटकर मार डाला, चार माह की गर्भवती थी कानपुर के नरवल में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने पति पर पीट–पीट कर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। हंगामें की सूचना पर नरवल पुलिस ने परिजनों को शांत कराकर शव को पोस्टमार्टम भिजवाया। आरोप है कि पति आए दिन शराब पीकर घर आता था, विवाहिता के विरोध करने पर मारपीट करता था। पढ़िए पूरी खबर… 8. साढ़ में होमगार्ड के घर लाखों की चोरी: सो रहे परिजनों का कमरा बाहर से बंद कर चोर ले गए कैश; सुबह जागने पर पता चला कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र में बीती रात होमगार्ड के घर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने पहले उस कमरे का कुंडा बाहर से बंद कर दिया जिसमें परिजन सो रहे थे, इसके बाद घर में घुसकर आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह पड़ोसियों की मदद से कुंडा खुलने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पढ़िए पूरी खबर… 9. कानपुर कचहरी परिसर में लटकता मिला मुंशी का शव: शाम को घर से निकला था, देर रात दुकानदार ने फंदे से लटकते देखा कानपुर कचहरी परिसर में रविवार देर रात मुंशी ने फंदा लगाकर जान दे दी। वकील के चेंबर के बाहर रेलिंग से शव लटकता देख दुकानदार ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को उतार कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। पढ़िए पूरी खबर… 10. कानपुर में गंगा किनारे शव नोंचते दिखे कुत्ते: मॉर्निंग वॉकर्स ने पुलिस बुलाई, युवक की बॉडी 20 दिन पुरानी लग रही कानपुर के गुप्तार घाट में गंगा कटरी के किनारे सोमवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। शव को कुत्ते नोंच रहे थे। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शव पड़ा देखा तो 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। फीलखाना पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत जुटाए। हालांकि, शव की पहचान नहीं हो सकी है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    10 नामित पार्षदों के नाम का हुआ ऐलान:नगर निगम की कार्यवाही में होंगे शामिल, विकास के मुद्दों पर देंगे राय
    Next Article
    जिला अस्पताल में शराब पीने वालों पर कार्रवाई:लैब टेक्नीशियन के निलंबन की संस्तुति, हटाए गए तीनों संविदाकर्मी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment