Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:गद्दे-बाथरूम में 17 करोड़ छिपाने वाले अफसर पर FIR, इंस्पेक्टर-दरोगा समेत 3 लाइन हाजिर

    3 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, कानपुर में कल (गुरुवार) की बड़ी खबरें… घंटाघर चौराहे पर जाम में फंसने के बाद एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. विपिन ताडा ने सख्त कार्रवाई की। मौके पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर और दो दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने नशे की हालत में फास्ट फूड दुकानदार को कार से टक्कर मार दी। उसे बोनट पर फंसाकर करीब 50 मीटर तक घसीटता ले गया। घटना 4 अप्रैल को चकेरी के सजारी की है, इसका वीडियो सामने आया है। भाई मनीष पांडेय ने बताया कि कार ड्राइवर पहले गाली-गलौज कर रहा था। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए… 1ः शराब के लिए पति ने गिरवी रखा सिलेंडर:कानपुर में पुलिस ने पैसे देकर छुड़वाया, आरोपी को दी सख्त हिदायत कानपुर के अरौल थाना क्षेत्र के रौगांव गांव में एक ओर जहां शराब की लत ने परिवार को संकट में डाल दिया, वहीं पुलिस ने मानवीय चेहरा दिखाते हुए मिसाल पेश की। पति द्वारा गैस सिलेंडर गिरवी रखने से भूखे रहने की नौबत आई, लेकिन पुलिस की मदद से परिवार को तुरंत राहत मिल गई। गांव निवासी शबीना ने बताया कि वह किसी जरूरी काम से मायके गई थी। वापस लौटने पर जब वह बच्चों के लिए खाना बनाने किचन में पहुंची तो गैस सिलेंडर गायब मिला। पति से पूछने पर उसने बताया कि पैसों की जरूरत के चलते 1200 रुपये में सिलेंडर गिरवी रख दिया। पढ़ें पूरी खबर… 2ः रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने युवक को कार से उड़ाया:कानपुर में 50 मीटर तक बोनट पर फंसाकर घसीटा, पैर टूटा; हॉस्पिटल में एडमिट कानपुर में रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने नशे की हालत में फास्ट फूड दुकानदार को कार से टक्कर मार दी। उसे बोनट पर फंसाकर करीब 50 मीटर तक घसीटता ले गया। घटना 4 अप्रैल को चकेरी के सजारी की है, इसका वीडियो सामने आया है। भाई मनीष पांडेय ने बताया कि कार ड्राइवर पहले गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर उसने कार मोड़कर वहां मौजूद लोगों को कुचलने की कोशिश की। इसी दौरान उनके भाई और दुकानदार ध्रुमित पांडेय सामने आ गए। कार की बोनट पर फंसाकर उसे घसीटता ले गया। पढ़ें पूरी खबर… 3ः इंडियन आइडल वैभव गुप्ता बोले- पापा ने बनाया सिंगर:3 साल की उम्र में मां नहीं रहीं, पहली बार बाथरूम में गाया तो पापा ने टैलेंट देखा 4 साल का था, पहली बार बाथरूम में गाना गा रहा था। तब पापा ने गाते हुए सुना। पापा ने कहा- फिर से सुनाओ। उन्होंने मेरा टैलेंट देखा। मुझे शर्म लगी, लेकिन मेरे पापा को लगा कि मेरे अंदर कुछ टैलेंट है। पहली बार स्कूल के कम्पटीशन में ‘तुझे सब है पता, मेरी मां…’ गाना गाया और जीत गया। जब मैं तीन साल का था, तो मेरी मां नहीं रहीं, लेकिन मेरे चाचा और पापा ने कभी कमी महसूस नहीं होने दी। इसी वजह से 6 बार लगातार रिजेक्ट होने के बाद इंडियन आइडल जीता और अब धुरंधर में 'मन अटक्या’ गाना रणवीर सिंह के लिए गाकर अपना सपना पूरा किया।" पढ़ें पूरी खबर… 4ः कानपुर हैलट में टॉर्च से हो रहा इलाज: वार्ड नंबर-18 में 1 घंटे गुल रही बिजली, मरीज और डॉक्टर ने मोबाइल का फ्लैश जलाया कानपुर के हैलट अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलने वाला एक वीडियो सामने आया है। वार्ड नंबर-18 में अचानक बिजली गुल हो गई, जिसके बाद डॉक्टरों को टॉर्च और मोबाइल की फ्लैश लाइट में मरीजों का इलाज करना पड़ा। वीडियो में दिख रहा है कि वार्ड में अंधेरा फैला हुआ है। डॉक्टर, मरीज और तीमारदार मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर किसी तरह काम चला रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे तक बिजली नहीं आई, जिससे इलाज व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। हालांकि वीडिओ कब का है। इसके बारे में डॉक्टर कोई भी जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर… 5ः कानपुर जाम में फंसे एडिशनल-सीपी, इंस्पेक्टर-दरोगा समेत 3 लाइन हाजिर:चेतावनी के बाद घंटाघर चौराहे पर मिला भीषण जाम, नदारद थे पुलिस वाले कानपुर के घंटाघर चौराहे पर जाम में फंसने के बाद एडिशनल पुलिस कमिश्नर (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा ने सख्त कार्रवाई की। मौके पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर और दो दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। डीजीपी के निर्देश पर एडिशनल सीपी चौराहे का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान वे खुद भारी जाम में फंस गए। चारों ओर ट्रैफिक अव्यवस्था देखकर उन्होंने तत्काल एक्शन लिया। पढ़ें पूरी खबर… 6ः पश्चिम बंगाल से एक नहीं, 2 युवतियों को लाया था:नौकरी के नाम पर जबरन देह व्यापार कराया, पीड़िता बोली- रोहित ने भी दरिंदगी की कानपुर के कल्याणपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर युवतियों को फंसाकर देह व्यापार में धकेलने का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रोहित वर्मा ने एक नहीं, बल्कि दो युवतियों को अपना शिकार बनाया। पहले उनसे संबंध बनाए और जब उन्होंने विरोध किया तो मारपीट कर जान से मारने और घर न भेजने की धमकी दी, जिससे डरकर दोनों को मजबूरी में देह व्यापार करना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर… 7ः गद्दे-बाथरूम में 17 करोड़ छिपाने वाले अफसर पर FIR:कानपुर में 9 साल बाद हुई कार्रवाई, कमाई से 18 गुना खर्च किया कानपुर में सेल टैक्स विभाग के रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर केशव लाल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने का केस दर्ज किया गया है। FIR 9 साल बाद 8 अप्रैल को कानपुर विजलेंस टीम ने दर्ज कराई। 9 साल पहले साल- 2017 में केशव कानपुर में तैनात थे। उस दौरान उनके नोएडा और कानपुर स्थित घर में आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा था। इस दौरान गद्दों, बाथरूम के फ्लश और गत्तों में नोटों की गडि्डयां भरी मिली थीं। पढ़ें पूरी खबर…. 8ः फ्री इलाज का झांसा देकर टप्पेबाजी करने वाली महिला अरेस्ट:कार्डियोलॉजी में भर्ती बुजुर्ग की पत्नी से ठगे थे 3 लाख, सदमे में हुई मौत कार्डियोलाजी में भर्ती वृद्धा के पति को फ्री इलाज और रुपए दिलाने का झांसा देकर महिला ने टप्पेबाजी कर वृद्धा से तीन लाख के जेवरात कर दिए। पुलिस ने 340 सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बुधवार को कार्डियोलाजी में भर्ती वृद्धा के पति की जेवरात जाने के सदमे से मौत हो गई। डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी महिला काकादेव थानाक्षेत्र से भी ठगी के मामले में जेल जा चुकी है। उसके गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में पता कराया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर… 9ः दो मिनट में 2 लाख का साइबर फ्रॉड, VIDEO:कानपुर पुलिस कमिश्नर डेमो देख दंग रह गए, सरकारी आवास के नाम पर फोन कर ठगते थे हैलो… आपने सरकारी आवास के लिए अप्लाई किया था। लेकिन, इस फाइल में कुछ कागज पूरे नहीं हैं। आप हमारे बॉस से बात कर लीजिए। ये कहते हुए कानपुर के 20 साइबर ठग लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। बॉस से बात कराते और उसके बाद शुरू होता था साइबर ठगी का पूरा खेल। सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर फोन पर OTP लेते और अकाउंट खाली कर लेते। पढ़ें पूरी खबर… 10ः कानपुर में ठंडी हवा से पारा 9.2 डिग्री लुढ़का:11 अप्रैल से फिर बारिश की संभावना, अब दिन में धूप तो शाम को बादल छा सकते हैं कानपुर में बीते चार दिनों से लगातार मौसम बदल रहा है। आज गुरुवार सुबह से तेज धूप है। वहीं शाम तक बादल छाने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ तो आगे निकल चुका है, लेकिन आसमान में नमी अभी भी बरकरार है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 11 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसको भी अगर मौसम सिस्टमों का सपोर्ट मिला तो मौसम बदल सकता है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    देश के पहले रोप-वे ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट का VIDEO:काशी में जाम की झंझट खत्म होगी, 1 घंटे का सफर 15 मिनट में, किराया ₹50
    Next Article
    उन्नाव में सड़कें गड्ढों में तब्दील:भतावा पटियारा से माखी तक रोड खस्ताहाल, राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment