Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:पेपर देने आए छात्र को बेल्ट-बैट से पीटा, अभ्यर्थियों के कलवाए उतरवाए; शहर का पारा 43 °C

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर की कल (रविवार) की बड़ी खबरें….यूपी में 42 हजार होमगार्ड पदों पर भर्ती के लिए दूसरे दिन की परीक्षा जारी है। कानपुर में AI से एग्जाम में नकल कराने में पुलिस ने केमेस्टी के लेक्चरर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। चकेरी थाना क्षेत्र में दबंगों ने परीक्षा देने आए एक छात्र को सड़क पर बेल्ट और बैट से पीटा। इससे छात्र लहूलूहान हो गया। गर्मी ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक है। बिरहाना रोड़ पर इलेक्ट्रॉनिक मॉर्केट में मोबाईल पार्टस के गोदाम में आग लग गई। 5 मंजिला बिल्डिंग के सेकेंड फ्लोर से आग की लपटें निकलने लगी। सभी जीने के रास्ते से नीचे आ गए, लेकिन बीमार बुजुर्ग महिला फंस गई। फायरकर्मी ने महिला को कंधे पर लादकर नीचे उतारा। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। अब पढ़िए सिलेसिलेवार खबरें… 1. यूपी होमगार्ड परीक्षा में केमेस्ट्री प्रवक्ता समेत 3 अरेस्ट: AI से पेपर सॉल्व कराने का लिया ठेका, परीक्षा के दूसरे दिन 2 फर्जी कक्ष निरीक्षक पकड़ाए कानपुर में होमगार्ड पेपर के दूसरे दिन AI से एग्जाम में नकल कराने में पुलिस ने केमेस्टी के लेक्चरर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। बीएनएसडी इंटर कालेज के प्रवक्ता और शिक्षक नेता अखिलेश ने दो ट्यूशन टीचरों को बगैर ड्यूटी कॉलेज में कक्ष निरीक्षक बनाया। सभी नकल कराने की तैयारी कर रहे थे। पेपर को कॉपी करने के लिए प्रिंटर और AI से सवालों के जवाब के लिए एनसीसी के बंद क्लास में तैयारी की थी। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पढ़िए पूरी खबर 2. होमगार्ड भर्ती परीक्षा- अभ्यर्थियों से कलावा-बेल्ट उतरवाई: कानपुर में पहली शिफ्ट की परीक्षा, केंद्रों पर भारी पुलिस बल मौजूद उत्तर प्रदेश होमगार्ड (यूपीएचजी) भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को परीक्षा केंद्रों पर सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश मिला। शहर के 53 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में रात से ही केंद्रों के बाहर परीक्षार्थी पहुंचने लगे। सुबह आठ बजे से प्रवेश शुरु होते ही अभ्यर्थियों ने लाइन लगाकर प्रवेश लिया। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के कलावा व बेल्ट उतरवाई गई। पढ़िए पूरी खबर 3. कानपुर में प्लेटफॉर्म पर परीक्षार्थियों ने काटी रात: होमगार्ड भर्ती परीक्षा देकर घर लौट रहे अभ्यर्थी ट्रेन की इमरजेंसी खिड़की से घुसे कानपुर में दूसरे दिन होमगार्ड भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों की भीड़ रेलवे स्टेशन पर नजर आई। आने वाली ट्रेनों से परीक्षा देने वाले और शनिवार को परीक्षा दे चुके परीक्षार्थी जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचे। शाम से ही भीड़ स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बढ़ गई। ट्रेन से उतरने और चढ़ने के लिए लोगों ने आपातकालीन खिड़की से उतरने और चढ़ने का रास्ता बना लिया। शनिवार शाम को 5 बजे के बाद सेंट्रल पर प्रयागराज और झांसी जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई। इसके बाद रात होते-होते दूसरे दिन यानी रविवार को होमगार्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी पहुंचने लगे। पढ़िए पूरी खबर… 4. कानपुर के इलेक्ट्रिक बाजार में आग: 5वें फ्लोर से बुजुर्ग को कंधे पर लाद कर उतारा, दमकल की 5 गाड़ियों ने 90 मिनट में काबू पाया कानपुर के बिरहाना रोड़ स्थित शहर के सबसे बडे़ इल्ट्रानिक बाजार में मोबाईल पार्टस के गोदाम में आग लग गई। 5 मंजिला बिल्डिंग के सेकेंड फ्लोर से आग की लपटें निकलने लगी। बिल्डिंग में चार परिवार रहते थे, जब आग की सूचना मिली तो सभी जीने के रास्ते से नीचे आ गए, लेकिन बीमार बुजुर्ग महिला पांचवें फ्लोर में फंस गई, फायरकर्मी महिला को कंधे पर लादकर जीने के रास्ते नीचे ले आया। । सूचना के बाद पहुंची दमकल की गाडियो नें आग पर काबू पा लिया। सागर मार्केट की बिल्डिंग के सेकेंड फ्लोर पर शनिवार रात 11.20 पर आग लग गई। ग्राउंड फ्लोर पर पूरी मार्केट है, सेकेंड फ्लोर पर इलेक्ट्रिक और मोबाइल की दुकानें व पार्टस के गोदाम हैं। सेकेंड फ्लोर में बबलू की मोबाईल पार्टस और एसीसिरीज का गोदाम बना रखा था। गोदाम से आग की लपटें बाहर की तरफ निकलने लगी। पढ़िए पूरी खबर… 5. आसमान से बरसी आग, पारा 44.1 डिग्री सेल्सियस: कानपुर में सीजन का सबसे गर्म दिन और रात, दो दिन भीषण गर्मी का चेतावनी कानपुर में अप्रैल महीने में ही गर्मी ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे ज्यादा है। पढ़िए पूरी खबर… 6. कानपुर पुलिस को मिले 1985 नए सिपाही: पासिंग आउट परेड में ली शपथ, अब संभालेंगे थानों की जिम्मेदारी यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत चयनित 1985 रंगरूटों का रविवार सुबह पासिंग आउट परेड के साथ प्रशिक्षण पूरा हो गया। पुलिस लाइन में आयोजित इस भव्य समारोह में रंगरूटों ने संविधान के प्रति निष्ठा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की शपथ ली और आधिकारिक रूप से यूपी पुलिस का हिस्सा बन गए। 9 महीने की ट्रेनिंग के बाद अब ये सिपाही थानों में तैनात होकर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। पढ़िए पूरी खबर… 7. अयोध्या-बनारस-हडसपर के बीच अमृतभारत एक्सप्रेस शुरू: कानपुर के गोविंदपुरी में भी स्टॉपेज, गर्मियों में यात्रियों को मिलेगा फायदा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत चयनित 1985 रंगरूटों का रविवार सुबह पासिंग आउट परेड के साथ प्रशिक्षण पूरा हो गया। पुलिस लाइन में आयोजित इस भव्य समारोह में रंगरूटों ने संविधान के प्रति निष्ठा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की शपथ ली और आधिकारिक रूप से यूपी पुलिस का हिस्सा बन गए। 9 महीने की ट्रेनिंग के बाद अब ये सिपाही थानों में तैनात होकर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। पढ़िए पूरी खबर… 8. पत्नी से विवाद के बाद युवक ने दी जान:दोस्त कमरे पर पहुंचा तो फंदे से लटका मिला शव, बीवी मायके गई थी कानपुर के गोविंद नगर क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी से फोन पर विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। देर रात जब दोस्त कमरे पर पहुंचा तो युवक का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के राम आसरे नगर निवासी गोलू गुप्ता नमकीन की फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। पढ़िए पूरी खबर… 9. कानपुर में परीक्षा देने आए छात्र को पीटा: दबंगों ने बेल्ट-बैट से हमला कर किया लहूलुहान कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में दबंगों ने परीक्षा देने आए एक छात्र को शनिवार रात सड़क पर बेल्ट और बैट से पीटकर लहूलूहान कर दिया। क्षेत्रीय लोगों के बीच-बचाव के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोरखपुर निवासी राजेश कुमार रूमा के हाथीपुर स्थित एक्सिस कॉलेज में पढ़ते हैं। वह अपने बैक पेपर की परीक्षा देने कानपुर आए थे। पढ़िए पूरी खबर… 10. कानपुर में युवक के खाते से करोड़ों का फर्जीवाड़ा: GST रैकेट में फंसाकर अवैध लेनदेन, आरोपी 3 माह से फरार कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से साइबर ठगी और फर्जीवाड़े का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने बैंकिंग सिस्टम और GST नेटवर्क पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक युवक को जान से मारने की धमकी देकर उसका बैंक खाता खुलवाया गया और फिर उसी खाते के जरिए करोड़ों के अवैध लेनदेन को अंजाम दिया गया। युवक ने शुक्रवार को थाना चकेरी में प्राथमिकी दर्ज कराकर नितिन, शिवा, आकाश, महफ़ूज़ आलम उर्फ पप्पू छुरी और मेहताब के ख़िलाफ़ ठोस कार्रवाई की मांग की है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में होमगार्ड परीक्षा का तीसरा दिन आज:पहले दोनों दिन कठिन रहा पेपर, 20 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
    Next Article
    आज बन रहा है सोमवार और एकादशी का शुभ संयोग, इन राशियों पर बरसेगी नारायण और महादेव की विशेष कृपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment