Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिन ही नहीं, आगरा में रात भी तप रही:न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.7°C अधिक, आज भी हीटवेव का अलर्ट

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में दिन ही नहीं रात भी तप रही है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.7°C अधिक है। वहीं, दिन के तापमान में 0.6°C की गिरावट जरूर है लेकिन गर्म लपटों ने घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। रविवार को अधिकतम तापमान 43.9°C और न्यूनतम तापमान 27.5°C रहा। जोकि सामान्य से 3.7°C अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी हीटवेव रहेंगी। 28 से 30 अप्रैल तक बूंदाबांदी और बादल छाये रहने का अलर्ट है। जानिए 13 दिनों की तापमान की स्थिति… आज दोपहर में संभलकर निकलें आगरा भी भीषण गर्मी की चपेट में है। दोपहर में गर्म हवा की लपटें बेहाल कर रही हैं। सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। दोपहर में तो मानो आसमान से अंगारे बरस रहे हों। दोपहिया वाहन पर चलना मुश्किल हो गया है। शनिवार की अपेक्षा रविवार को अधिकतम तापमान में 0.6°C की गिरावट रही। हालांकि भीषण गर्मी से राहत देने के लिए नगर निगम द्वारा जगह-जगह स्प्रिंकलर से पानी की बौछार कराई जा रही है। भीषण गर्मी के बीच ताजमहल और आगरा किला पर पर्यटकों की संख्या कम हो गई है। कई पर्यटकों की तबियत भी बिगड़ चुकी है। कल हो सकती है बूंदाबांदी मौसम विभाग ने सोमवार को हीटवेव को लेकर रेट अलर्ट किया है। दिन में भीषण गर्मी रहेगी। वहीं, 28 अप्रैल को बूंदाबांदी हो सकती है। इसके साथ ही बादल भी छाये रह सकते हैं। 30 अप्रैल तक बूंदाबांदी की संभावना है। इस बीच तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। ये रह सकती है तापमान की स्थिति
    Click here to Read more
    Prev Article
    सफाई व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर नगर आयुक्त की सख्ती:मेरठ में सफाई नायक सस्पेंड, कई कर्मचारियों का वेतन रोका
    Next Article
    प्रयागराज में रात को ठण्ड हवाएं, दिन में कड़क धूप:गर्मी से शहर बेहाल, जिलाधिकारी ने 12 बजे तक स्कूलों में छुट्टी का दिया आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment