Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सफाई व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर नगर आयुक्त की सख्ती:मेरठ में सफाई नायक सस्पेंड, कई कर्मचारियों का वेतन रोका

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ शहर की सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर नगर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बीते दिन नगर आयुक्त और अपर नगर आयुक्त द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में कई वार्डों में गंदगी, कूड़ा उठान में देरी और सफाई कार्यों में गंभीर लापरवाही सामने आई। निरीक्षण के दौरान वार्ड-56 में तैनात सफाई नायक सागर को कर्तव्यों में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं सफाई एवं खाद्य निरीक्षक प्रमोद कुमार सैनी का वेतन रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसके अलावा वार्ड-70 के सफाई नायक हृदेश, वार्ड-30 के करण, वार्ड-41 के रवीन्द्र, वार्ड-40 के अरुण और वार्ड-78 के सुनील के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए वेतन रोकने और जवाब देने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस सख्त कार्रवाई के बाद नगर निगम के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। कई वार्डों में तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद भी शुरू हो गई है। नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी कि यदि कार्य में लापरवाही पाई गई तो भविष्य में और कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं अपर नगर आयुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि वार्ड स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए और सफाई कार्यों की दैनिक समीक्षा की जाए, ताकि शहरवासियों को बेहतर सफाई व्यवस्था मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा नेता हत्याकांड के 3 आरोपी प्रतापगढ़ से गिरफ्तार:गुजरात में चाकू मारकर की गई थी हत्या, मोहनगंज चौराहे पर दबोचे गए
    Next Article
    दिन ही नहीं, आगरा में रात भी तप रही:न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.7°C अधिक, आज भी हीटवेव का अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment