Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:प्रेमिका के साथ सुसाइड से पहले युवक ने रील बनाई, आटा-साबुन लेकर महिलाओं का प्रदर्शन

    15 hours ago

    1

    0

    कानपुर की कल (रविवार) की 10 बड़ी खबरें… होटल में शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाने से पहले रील बनाई थी। युवक ने कहा था- मैं अपने दर्द की किताब लिखूं तो लोग इश्क से डर जाएंगे…। साथ में लिखा- मैं मरने जा रहा हूं। उधर, महिला ने अपने पति को फोन कर कहा- मैंने जहर खा लिया है, अब बच्चों के साथ मजे से रहना… और कॉल कट कर दी। काकादेव के विजय नगर में ज्वेलर्स की दुकान से चोर करीब 50 लाख के सोने-चांदी और कैश से भरा बैग लेकर फरार हुए। आरोपी ने पहले दोस्ती कर 4 दिन रेकी की, फिर बैग पार किया। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें- 1- ज्वैलर्स की दुकान से 50 लाख की चोरी, 400 ग्राम सोना और चांदी से भरा बैग लेकर युवक फरार कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र में शनिवार रात करीब 10 बजे एक बड़ी चोरी की वारदात ने व्यापारियों में दहशत फैला दी। विजय नगर स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान से शातिर चोर करीब 50 लाख रुपए से अधिक कीमत का सोना, चांदी और नकदी से भरा बैग पार कर ले गए। घटना की जानकारी उस समय हुई जब दुकान बंद कर घर जाने के लिए दुकानदार ने बैग उठाना चाहा, लेकिन वह अपनी जगह से गायब मिला। पढ़ें पूरी खबर… 2- कानपुर में एक दिन में 35.84 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, मंत्री राकेश सचान बोले- 'एक पेड़ मां के नाम लगाएं' कानपुर शहर में हरियाली के मेगा प्लान की शुरुआत हुई, वृहद पौधारोपण महाअभियान के तहत एक दिन में 35.84 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया। अभियान की शुरुआत करते हुए मंत्री राकेश सचान बोले- 'एक पेड़ मां के नाम लगाएं'। इसके लिए 500 से अधिक स्थानों का चयन किया गया है। अभियान के तहत 7 थीम आधारित वन और 51 गोकुल वाटिकाएं विकसित की गई हैं। पढ़ें पूरी खबर… 3- कानपुर में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बोलीं- महिलाओं के सम्मान में भाजपा आगे भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा रविवार को कानपुर दौरे पर पहुंचीं। जाजमऊ पुल पर उनका स्वागत किया गया, जिसके बाद उन्होंने क्षेत्रीय कार्यालय में संगठनात्मक बैठक कर बूथ स्तर तक महिला संगठन मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सबसे अधिक नेतृत्व के अवसर भाजपा ने दिए हैं। राम मंदिर चढ़ावा मामले पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर… 4- कानपुर दक्षिण में 20 दिन से पानी गायब, आटा-साबुन लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन कानपुर दक्षिण में पिछले 20 दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोगों का आक्रोश बढ़ गया। रविवार को जुही क्षेत्र में पार्षद शालू सुनील कनौजिया के नेतृत्व में महिलाओं ने आटा, साबुन और वॉशिंग पाउडर लेकर जल निगम के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लाइन बदलने के नाम पर जलापूर्ति ठप है, जिससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। पार्षद ने चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो महिलाएं जल निगम कार्यालय में खाना बनाकर और कपड़े धोकर विरोध प्रदर्शन करेंगी। पढ़ें पूरी खबर... 5- हमसफर की तलाश में निकली महिला से 4 लाख ठगे, विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा दिया कानपुर के बर्रा की एक महिला मेट्रिमोनियल साइट पर हमसफर की तलाश में साइबर ठगी का शिकार हो गईं। खुद को यूके में रहने वाला कारोबारी बताने वाले ठग ने शादी का भरोसा दिलाकर पहले विश्वास जीता, फिर गिफ्ट पार्सल, कस्टम शुल्क और टैक्स के नाम पर करीब चार लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़िता ने जेवर गिरवी रखकर भी रकम भेजी, लेकिन लगातार पैसे मांगने के बाद आरोपी ने नंबर ब्लॉक कर दिया। ठगी का एहसास होने पर महिला ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पढ़ें पूरी खबर… 6- गंगा किनारे मिला मगरमच्छ का शव, सिर की हड्डी टूटी, शरीर पर चोट के निशान कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र में गंगा किनारे रविवार सुबह एक मगरमच्छ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। करीब 4 से 5 फीट लंबे मगरमच्छ के सिर की हड्डी टूटी हुई थी और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि वह अवैध मछली पकड़ने वालों के जाल में फंस गया होगा और बाद में उस पर हमला किया गया। सूचना पर पुलिस ने वन विभाग को बुलाया। वन विभाग ने मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है, जबकि स्थानीय लोगों ने गंगा में अवैध शिकार पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर... 7- कब्रिस्तान में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, सुबह ग्रामीणों ने शव देख परिजनों को दी जानकारी कानपुर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र के मदनेपुर गांव में रविवार सुबह खेतों के बीच स्थित कब्रिस्तान में 32 वर्षीय रंजीत यादव का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य जुटाए। ग्रामीणों के अनुसार, रंजीत पहले चाय-समोसे की दुकान चलाता था, लेकिन शराब की लत के कारण काम बंद हो गया था। आर्थिक तंगी को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मानते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। पढ़ें पूरी खबर… 8- ट्रेन से कटकर युवक की मौत, चार भाइयों में सबसे छोटा था कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय 21 वर्षीय शिवम उर्फ सेट्टी की तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी मौके पर ही जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों के अनुसार, शिवम परिवार का सबसे छोटा सदस्य था और पिता का पहले ही निधन हो चुका है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर... 9- होटल में शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका ने जान दी, युवक ने रील बनाई- मरने जा रहा; महिला पति से फोन पर बोली- मैंने जहर खा लिया कानपुर के एक होटल में प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर जान दे दी। महिला उन्नाव की और लड़का फतेहपुर का रहने वाला था। दोनों शादीशुदा थे और अपने-अपने घरों से सुसाइड करने का प्लान बनाकर निकले थे। रविवार को पुलिस जांच में सामने आया कि होटल पहुंचने से पहले युवक ने इंस्टाग्राम पर रील बनाई। जिसमें बोला था- मैं अपने दर्द की किताब लिखूं तो लोग इश्क से डर जाएंगे…। साथ में लिखा- मैं मरने जा रहा हूं। उधर, महिला ने अपने पति को फोन कर कहा- मैंने जहर खा लिया है, अब बच्चों के साथ मजे से रहना… और कॉल कट कर दी। पढ़ें पूरी खबर… 10- पत्नी छोड़ गई तो पति ने सुसाइड किया, दो साल पहले हुई थी शादी, दो माह बाद ही अलग हो गई पत्नी कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के गणेश नगर में पत्नी के अलग होकर चले जाने के बाद मानसिक तनाव में चल रहे एक युवक का शव शनिवार रात घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, करीब दो साल पहले हुई शादी महज दो महीने में टूट गई थी, जिसके बाद युवक अवसाद में रहने लगा था। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में आधी रात 182 PCS अफसरों के ट्रांसफर:इनमें 54 महिला अधिकारी, दीपिका मेहर शामली की नई SDM; लवगीत कौर को नोएडा भेजा गया
    Next Article
    सहारनपुर में रिक्शा ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या:झगड़ा होने पर सवारी ने हमला किया था, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment