Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में आधी रात 182 PCS अफसरों के ट्रांसफर:इनमें 54 महिला अधिकारी, दीपिका मेहर शामली की नई SDM; लवगीत कौर को नोएडा भेजा गया

    1 day ago

    1

    0

    यूपी में रविवार आधी रात 182 PCS अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें 54 महिला अफसर हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत कई तहसीलों के SDM बदले गए हैं, जबकि कुछ अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश के मुताबिक, कानपुर देहात की SDM सुरभि शर्मा को बागपत, गाजीपुर के SDM पुष्पेंद्र पटेल को अंबेडकर नगर और उन्नाव के SDM शुभम यादव को बुलंदशहर भेजा गया है। वाराणसी की SDM प्रतिभा मिश्रा को कानपुर देहात, मैनपुरी के SDM गोपाल शर्मा को बरेली और रायबरेली के SDM मिथलेश कुमार तिवारी को मैनपुरी में तैनात किया गया है। हाथरस की SDM लवगीत कौर को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में OSD बनाया गया है, जबकि अमरोहा के SDM पुष्पनाथ चौधरी को उन्नाव भेजा गया है। यूपीडा में तैनात देवेंद्र प्रताप सिंह को झांसी का SDM बनाया गया है। इसके अलावा, उन्नाव की हसनगंज तहसील की SDM प्रज्ञा पांडेय को बाराबंकी, कौशांबी से अजेंद्र सिंह को उन्नाव, सीतापुर की मिश्रिख तहसील से अभिनव यादव को जालौन भेजा गया है। वहीं, आकांक्षा गौतम को सीतापुर से सोनभद्र और शिखा शुक्ला को सीतापुर से कानपुर नगर का उपजिलाधिकारी बनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार ने विधानसभा चुनाव के लिहाज से SDM की तैनाती की है। यही SDM विधानसभा चुनाव में रिटर्निंग ऑफिसर बनेंगे। पोस्टिंग में जातीय समीकरण का भी ध्यान रखा गया है। भाजपा नेताओं और विधायकों की सिफारिश का भी ध्यान रखा गया है। अब उन अफसरों को जानिए जिनका ट्रांसफर हुआ है पहले महिला अफसरों की लिस्ट देखिए अब पुरुष अफसरों की लिस्ट देखिए --------------------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… योगी ने पेड़ के साथ सेल्फी ली, गुब्बारे छोड़े; गोरखपुर से पौधरोपण अभियान की शुरुआत, प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे यूपी में आज 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। सीएम योगी ने सुबह 8:30 बजे गोरखपुर से 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत की। उन्होंने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के पास नीम, पीपल और बरगद के पौधे लगाए। पौधे के साथ आईफोन से सेल्फी भी ली। सीएम ने आसमान में गुब्बारे भी छोड़े। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज, ₹1.60 करोड़ का एक्सीडेंट बीमा:UP के टीचर और नॉन टीचिंग स्टाफ करें अप्लाई, ये डॉक्यूमेंट जरूरी
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:प्रेमिका के साथ सुसाइड से पहले युवक ने रील बनाई, आटा-साबुन लेकर महिलाओं का प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment