Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:स्कूल से लौट रहा छात्र नहर में डूबा, मामा की हत्या के लिए घूम रहा भांजा अरेस्ट

    7 hours ago

    1

    0

    कानपुर की कल (शनिवार) की 10 बड़ी खबरें… मामा की हत्या के लिए घूम रहे भांजे को पुलिस ने अरेस्ट किया। युवक का अपनी मामी से 2 सालों से अफेयर चल रहा था। वह मामा की हत्या करने तमंचा लेकर घर पहुंचा था, हाथ कांपने पर लौट आया था। खेत में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान मौत हुई। स्वतंत्रा दिवस धूमधाम से मनाया गया। रिजर्व पुलिस लाइन में कमिश्नर रघुबीर लाल ने तिरंगा फहराकर सलामी दी। गैलेंट्री अवार्ड मिलने पर DCP ईस्ट सत्यजीत गुप्ता को सम्मानित किया गया। नौबस्ता में भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। सेंट्रल स्टेशन से 16 से 22 अगस्त तक कई ट्रेनें देरी से चलेंगी। गाजियाबाद-टूंडला रेलखंड पर ROB निर्माण का काम होने की वजह से ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए… 01: मामा की हत्या के लिए घूम रहा भांजा अरेस्ट: मामी से अफेयर, तमंचा लेकर घर पहुंचा कानपुर में अवैध संबंधों की जानकारी पर मामा की हत्या की फिराक में घूम रहे बुक स्टॉल संचालक को पुलिस ने चेकिंग के दौरान अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का एक तमंचा व तीन कारतूस बरामद किए है। युवक का अपनी मामी से 2 सालों से अफेयर चल रहा था। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था, जिसपर पति ने भांजे को कुल्हाड़ी से काट डालने की धमकी दी थी। पूरी खबर पढ़ें 02: रामगंगा नहर में नहाते समय 14 वर्षीय किशोर डूबा: स्कूल से घर जाते समय नहर में लगाई छलांग सचेंडी थाना क्षेत्र के धर्ममंगदपुर गांव के पास शनिवार को रामगंगा नहर में नहाते समय 14 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूब गया। अचानक हुए हादसे से मौके पर मौजूद उसके साथियों में चीख-पुकार मच गई। साथियों ने घटना की जानकारी ग्रामीणों और परिजनों को दी, जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों तथा गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू कराई गई। पता नहीं चला। पूरी खबर पढ़ें 03: पनकी में पुलिस मुठभेड़, स्नैचर के पैर में लगी गोली: महिला के साथ शातिरों ने चेन लूट की थी पनकी में सात जुलाई को महिला से हुई चैन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना के बाद से पुलिस टीमें लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्ध बदमाशों और वाहनों की तलाश में जुटी थीं। शनिवार को भौती बाईपास के पास चेकिंग के दौरान रात करीब दो बजे पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसका साथी फरार हो गया।पूरी खबर पढ़ें 04: देश से पहले कानपुर मनाता है आजादी: मेस्टन रोड में 14 अगस्त की रात फहरता है तिरंगा 15 अगस्त का दिन हर भारतवासी के लिए बेहद खास है। इसी दिन हम लोगों ने गुलामी की जंजीरों को तोड़कर आजादी को गले लगाया था, लेकिन कानपुर में आजादी का उत्सव एक रात पहले यानी 14 अगस्त की रात से ही शुरू हो जाता है। शहर के ऐतिहासिक मेस्टन रोड स्थित बीच वाला चौक मंदिर पर हर साल 14 अगस्त की रात 12 बजकर 1 मिनट पर तिरंगा फहराया जाता है। यह परंपरा 1947 से लगातार चली आ रही है।पूरी खबर पढ़ें 05: पुलिस कमिश्नर ने किया ध्वजारोहण: DCP ईस्ट को मिला गैलेंट्री अवार्ड 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कानपुर रिजर्व पुलिस लाइन में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह, फूलबाग में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला व डीएम और मंडलायुक्त कार्यालय में मंडलायुक्त के विजयेंद्र पंडियन ने ध्वजा रोहण किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ।पूरी खबर पढ़ें 06: CSJMU में कुलपति ने किया ध्वजारोहण:एनसीसी कैडेट्स ने शानदार परेड की कानपुर यूनिवर्सिटी मे शनिवार को देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने प्रशासनिक भवन परिसर में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा। समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने शानदार परेड का प्रदर्शन किया। पूरी खबर पढ़ें 07: भाजपा-सपा, कांग्रेस नेताओं ने फहराया तिरंगा; नसीम-इरफान सोलंकी ने साथ में झंडारोहण किया कानपुर में शनिवार को सियासी दलों ने भी स्वतंत्रता दिवस मनाया। भाजपा, सपा और कांग्रेस के नेताओं ने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किया। विधायक और पार्टी पदाधिकारी लोगों के बीच पहुंचे और उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस दौरान देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूरी खबर पढ़ें 08: आजादी की लड़ाई में सत्तीचौरा घाट पर अंग्रेजों पर चली गोलियां, बरगद पर लटके थे क्रांतिकारी गंगा किनारे बसा कानपुर सिर्फ औद्योगिक शहर के तौर पर ही नहीं जाना जाता। आजादी की लड़ाई में भी इस शहर की बड़ी भूमिका रही है। 1857 की पहली बड़ी क्रांति से लेकर क्रांतिकारी आंदोलन तक अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष की कई अहम कड़ियां कानपुर से जुड़ी हैं। सत्तीचौरा घाट, बीबीघर, बूढ़ा बरगद और डीएवी कॉलेज का हॉस्टल आज भी उस दौर की कहानी सुनाते हैं। पूरी खबर पढ़ें 09: काम में लापरवाही बरतने पर इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर सस्पेंड, नौकरी के दौरान घर चले जाते थे दरोगा पुलिस कमिश्नर कार्यालय में तैनात दो पुलिस कर्मियों को काम में लापरवाही और उदासीनता बरतने के चलते सस्पेंड कर दिया गया। दोनों कमिश्नरेट के लिपिक विभाग में तैनात हैं। इनमें एक इंस्पेक्टर तो दूसरा सब इंस्पेक्टर है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। कमिश्नरेट कार्यालय के लिपिक विभाग में इंस्पेक्टर बड़े बाबू दिनेश चंद्र वर्मा और सीए ऋतुराज सिंह को सस्पेंड किया गया है।पूरी खबर पढ़ें 10: सेंट्रल से कई ट्रेनें 16 से 22 अगस्त तक देरी से चलेंगी, गाजियाबाद-टूंडला रेलखंड पर ROB निर्माण का काम सेंट्रल स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को यात्रा करते समय कई ट्रेनों के बदले हुए समय के आधार पर रविवार से यात्रा करनी होगी। सेंट्रल से आने- जाने वाली कई ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है। गाजियाबाद-टूंडला रेलखंड पर आरओबी निर्माण के लिए स्टील गर्डर लॉन्चिंग होना है। 16 से 22 अगस्त तक अलग-अलग दिनों में पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसका असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    सजा पूरी, फिर भी पाकिस्तान में कैद अलीगढ़ का बादल:जिस लड़की के प्यार में सरहद पार की, उसने नहीं अपनाया; मां बोली- उसे ले आओ
    Next Article
    बरेली का झुमका बना शहर की पहचान:बच्चन परिवार की प्रेम कहानी से जुड़ा किस्सा, 1941 में बरेली में हुई थी मुलाकात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment