Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:सपा के इफ्तार पार्टी में विधायक को नहीं बुलाया, 2 रुपए मांगे तो दुकानदार की अंगुली काटी

    20 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर में कल (रविवार) की बड़ी खबरें… कानपुर में करोड़ों रुपए की जमीन हड़पने के लालच में शातिरों ने शाहजहांपुर निवासी एक दंपत्ति और उनकी मासूम बेटी को करीब 1 महीने तक फ्लैट में बंधक बनाकर रखा। बिल्हौर कस्बे में रविवार सुबह सिगरेट के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने बेकरी दुकानदार की अंगुली दांत से काटकर अलग कर दी। गंगा बैराज पर ऑटो सवार युवक से 2.70 लाख रुपए की लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों के पैर में गोली मारकर उन्हें घायल कर दिया, जबकि तीसरे आरोपी को दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। अमृत भारत एक्सप्रेस का इंजन 7 तारीख की सुबह अचानक फेल हो गया, जिससे ट्रेन गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर करीब ढाई घंटे तक खड़ी रही। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें… अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए- 1. पति-पत्नी और बेटी को एक महीने फ्लैट में बंद रखा:करोड़ों के प्लॉट के लिए प्रॉपर्टी डीलर ने बंधक बनाया, कानपुर पुलिस ने बचाया कानपुर में करोड़ों रुपए की जमीन के लालच में शातिरों ने शाहजहांपुर निवासी दंपत्ति और उनकी मासूम बेटी को करीब 1 माह तक बंधक बनाकर रखा। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंद फ्लैट का ताला खुलवाकर दंपत्ति और बच्ची को मुक्त कराया। पीड़िता ने प्रॉपर्टी डीलर, कारोबारी और उनके साथियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी दीपक अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पढ़िए पूरी खबर… 2. सपा की एक मैदान में 2 इफ्तार पार्टी पर खींचतान:कानपुर जिलाध्यक्ष बोले- संगठन से टकराव नहीं लेना चाहिए, विधायक बोले- मुझे नहीं बुलाया कानपुर में सपा की रोजा इफ्तार पार्टी को लेकर विधायक और जिलाध्यक्ष की खींचतान सामने आई है। एक ही जगह पर दोनों ने इफ्तार पार्टी अलग-अलग दिन की। सपा के वरिष्ठ नेताओं से लेकर सांसद तक बुलाए गए, लेकिन एक-दूसरे की इफ्तार पार्टी में नहीं पहुंचे। पढ़िए पूरी खबर… 3. सिगरेट के पैसे मांगने पर दुकानदार की अंगुली काटी:बिल्हौर में विवाद के बाद युवक ने दांत से काटा, पुलिस ने पकड़ा बिल्हौर कस्बे में रविवार सुबह सिगरेट के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने बेकरी दुकानदार की अंगुली दांत से काटकर अलग कर दी। घटना बिल्हौर के गोल मार्केट के सामने हुई। आसपास के दुकानदारों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पढ़िए पूरी खबर… 4. पेट्रोल पंप बेचने के नाम पर 97 लाख की धोखाधड़ी: बिल्हौर में पांच लोगों पर केस दर्ज, जमीन-पंप का सौदा कर दूसरे को बेचा कानपुर के बिल्हौर में एक पेट्रोल पंप और जमीन बेचने के नाम पर करीब 97 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़िए पूरी खबर… 5. कानपुर पुलिस की लुटेरों से मुठभेड़: 2 के पैर में गोली मारकर और तीसरे को घेराबंदी कर दबोचा, ऑटो ड्राइवर बनकर लूटते थे गंगा बैराज पर ऑटो सवार युवक से 2.70 लाख रुपए की लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों के पैर में गोली मारकर उन्हें घायल कर दिया, जबकि तीसरे आरोपी को दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक तीनों बदमाश शातिर किस्म के हैं और ऑटो चालक व सवारी बनकर लोगों को बैठाते थे। इसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर उनसे लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे। मुठभेड़ के दौरान घायल हुए दोनों बदमाशों को इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पढ़िए पूरी खबर… 6. कानपुर में युवती ने फांसी लगाई: दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारा, अस्पताल ले जाते समय गाड़ी पंक्चर हुई; दम तोड़ दिया कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती ने शनिवार शाम दुपट्टे से फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे तुरंत नीचे उतारा और अस्पताल के लिए लेकर निकले, लेकिन रास्ते में लोडर पंचर हो जाने के कारण अस्पताल पहुंचने में देरी हुई। डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। पढ़िए पूरी खबर… 7. कानपुर में भारत की जीत के लिए हवन-पूजन: गूंजे वैदिक मंत्र, 'सूर्या' की कप्तानी और 'कुलदीप' की फिरकी पर लोगों ने जताया था भरोसा टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के मैदान पर मुकाबला खेला गया। इस महामुकाबले को लेकर कानपुर में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही शहर के कई मंदिरों में क्रिकेट प्रेमियों और श्रद्धालुओं ने टीम इंडिया की जीत के लिए पूजा-पाठ किया। लोगों ने भगवान से प्रार्थना की कि भारतीय टीम फाइनल मुकाबले में जीत हासिल कर देश का नाम रोशन करे। पढ़िए पूरी खबर… 8. गंगाघाट स्टेशन पर ढाई घंटे खड़ी रही अमृत भारत एक्सप्रेस: इंजन हुआ फेल, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों को लूप लाइन से निकाला अमृत भारत एक्सप्रेस का इंजन 7 तारीख की सुबह अचानक फेल हो गया, जिससे ट्रेन गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर करीब ढाई घंटे तक खड़ी रही। जिसके बाद दूसरे इंजन से ट्रेन को आगे रवाना किया गया। इस दौरान कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाली कई एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों को लूप लाइन से धीमी गति से निकाला गया। पढ़िए पूरी खबर… 9. बाबूपुरवा में नशे में छोटे भाई ने मारी गोली: टॉयलेट का गेट खोलकर शौच कर रहा था, भाभी ने किया था विरोध बाबूपुरवा में मामूली विवाद में नशे में धुत छोटे भाई ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से बड़े भाई पर फायर झोंक दिया। कंधे में छर्रे लगने से युवक लहुलूहान होकर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन व इलाकाई लोग आनन-फानन में घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पढ़िए पूरी खबर… 10. पुष्पा मूवी की तर्ज पर चरस तस्करी करने वाले अरेस्ट: पानी की बोतल में ऊपर से घी और नीचे चरस भरकर ला रहा था फीलखाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने फिल्म ‘पुष्पा’ की तर्ज पर चरस तस्करी करने वाले दो आरोपियों को 1.58 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। तस्कर नेपाल से चरस खरीदकर लाया था। पुलिस से बचने के लिए उसने पानी की बोतल में ऊपर घी और नीचे चरस भरकर छिपा दिया था। इसके बाद वह गोरखपुर के रास्ते रोडवेज बस से कानपुर पहुंचा और शहर में चरस बेचने की फिराक में था। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजम की सल्तनत उजाड़ने वाले IAS बोले- खूब धमकियां मिलीं:मुरादाबाद कमिश्नर बने 5 साल पूरे, सत्ता बदली तो शायद उपयोगी न रहूं
    Next Article
    खेत-खेत घूमी पुलिस, नहीं मिला हत्या में प्रयुक्त दाव:सरधना पुलिस ने कपसाड़ मामले के आरोपी की ली थी PCR, जेल में दाखिल किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment