Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खेत-खेत घूमी पुलिस, नहीं मिला हत्या में प्रयुक्त दाव:सरधना पुलिस ने कपसाड़ मामले के आरोपी की ली थी PCR, जेल में दाखिल किया

    18 hours ago

    1

    0

    सरधना पुलिस कपसाड़ कांड के आरोपी की निशानदेही पर सुनीता की हत्या में प्रयुक्त दाव बरामद नहीं कर पाई है। 8 घंटे तक पुलिस आरोपी को लेकर एक खेत से दूसरे खेत घूमती रही लेकिन दाव नहीं मिल पाया। आखिरकार बोर्ड द्वारा निर्धारित समय पर आरोपी को जेल में दाखिल करा दिया गया। CO ने बोर्ड से मांगी थी पीसीआर कपसाड़ कांड के आरोपी से पूछताछ और हत्या में प्रयुक्त दाव बरामद करने के लिए CO सरधना आशुतोष कुमार की तरफ से पीसीआर मांगी गई थी। बोर्ड ने सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक की कस्टडी रिमांड मंजूर की थी। आदेश दिए कि आरोपी की डॉक्टरी कराकर ही देर शाम उसे जेल में दाखिल कराया जाएगा। जेल से सीधे सरधना थाने लेकर पहुंची पुलिस रविवार सुबह निर्धारित समय पर सरधना पुलिस चौधरी चरण सिंह जिला कारागार पहुंची और कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए कपसाड़ के आरोपी को बाहर लेकर आ गई। पुलिस आरोपी को लेकर सीधे सरधना थाने पहुंची और पूछताछ की। यहां से आरोपी पुलिस को उस खेत पर लेकर पहुंचा जहां उसने दाव छुपाने का दावा किया था। खेत खेत घूमी पुलिस, नहीं मिल पाया दाव थाने से लेकर पुलिस आरोपी को पहले वारदात स्थल पर पहुंची। यहां एक के बाद एक पुलिस ने कई खेत देखे लेकिन दाव नहीं मिला। इसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर गंगनहर पटरी मार्ग पर भी घूमी। यहां भी कई जगह आरोपी को गाड़ी से नीचे उतारा गया लेकिन कहीं से भी दाव बरामद नहीं हुआ। आरोपी की भनक नहीं लगने दी लोगों को पुलिस कस्टडी रिमांड की इस कार्रवाई को पुलिस ने पूरी तरह गोपनीय रखा। गांव से लेकर आसपास के प्रमुख स्थानों पर भी किसी को भनक नहीं लगी कि पुलिस आरोपी को लेकर आई है। हालांकि पुलिस ने एहतियात के तौर पर गांव में गश्त जरूर बढ़ा दी। जेजे बोर्ड के स्पष्ट निर्देश थे, जिस कारण पुलिस आरोपी के साथ सख़्ती नहीं कर पाई। आरोपी के अधिवक्ता भी रहे साथ मौजूद कपसाड़ के आरोपी के एडवोकेट ने पीसीआर का विरोध किया था लेकिन बोर्ड ने उसे खारिज कर दिया। हालांकि उन्हें पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान साथ रहने की अनुमति जरूर दे दी। सुबह आरोपी को जेल से लेने और शाम को वापस दाखिल करने तक एडवोकेट संजीव राणा और बलराम सोम पुलिस के साथ ही अलग गाड़ी में मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:सपा के इफ्तार पार्टी में विधायक को नहीं बुलाया, 2 रुपए मांगे तो दुकानदार की अंगुली काटी
    Next Article
    पिता की राह पर चला बेटा, डांस में अजय देवगन को दी थी टक्कर, अब भविष्य के बन सकते हैं हिट हीरो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment