Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:शिवम की लेम्बोर्गिनी का अंक डेथ वाला, अखिलेश यादव बोले- लाल इमली शुरू कराएंगे

    5 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर में कल (शुक्रवार) की बड़ी खबरें…लखनऊ से कानपुर जाते समय सपा प्रमुख अखिलेश यादव 90 मिनट तक जाम में फंसे रहे। उन्होंने इसका वीडियो अपने X पर शेयर किया। HDFC बैंक में ‘मैं ठाकुर हूं’ मामले में आस्था सिंह भदौरिया और ऋतु त्रिपाठी ने पनकी थाने में अलग-अलग तहरीर दी थी। वहीं लेम्बोर्गिनी एक्सीडेंट केस में ज्योतिषाचार्य ने शिवम मिश्रा की कार नंबर के अंकों के जोड़ को 13 डेथ वाला अंक बताया। कानपुर की ऐसी कल की 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें… अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए- 1: अखिलेश यादव बोले- BJP ने कानपुर को बदनामपुर बना दिया:कहा- बंद उद्योग-धंधे पहचान बने, सपा आने पर लाल इमली शुरू होगी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कानपुर पहुंचे। उन्होंने कहा- भाजपा ने कानपुर को बदनामपुर बना दिया है। आज कानपुर का नाम कार पलटाने, पुलिस-वकील की गुटबाजी, एनकाउंटर की स्क्रिप्ट लिखवाने, गरीब ब्राह्मण मां-बेटी की झोपड़ी जलाने, CMO द्वारा DM के विरोध में प्रेस कांफ्रेंस करना के लिए जाना जाता है। लाल इमली का बंद होना, गंगा में भ्रष्टाचार के काले नाले गिरने के तौर पर लोग आज कानपुर को जानते हैं। भाजपा को कानपुर में जो इंफ्रास्ट्रक्चर देना चाहिए था, वह नहीं मिला। सपा सरकार आने पर कानपुर में लखनऊ से भी बेहतर रिवर फ्रंट बनेगा। लाल इमली फिर से गुलजार होगी। पढ़ें पूरी खबर 2: लेम्बोर्गिनी कांड- ज्योतिष बोले- कार का अंक डेथ वाला:शिवम मिश्रा की सभी गाड़ियों का एक ही नंबर, कर्मचारी नेता ने कहा- DL सस्पेंड हो कानपुर के लेम्बोर्गिनी केस के आरोपी शिवम मिश्रा को कोर्ट से जमानत मिल गई। लेकिन इस केस में ज्योतिषीय एंगल की एंट्री हो गई है। ज्योतिषाचार्य शिवम मिश्रा की कार के नंबर को लेकर अपने तर्क दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग उसकी हेल्थ की कंडीशन को लेकर चर्चा कर रहे हैं। ज्योतिषाचार्य ने शिवम मिश्रा के कार नंबर के जोड़- 13 को खतरनाक बताया। कहा कि ये नंबर डेथ वाला है। बर्बादी का नंबर है। एक कर्मचारी नेता ने आरोपी शिवम मिश्रा को दौरा पड़ने वाली बात को लेकर आरटीओ में एप्लीकेशन देकर लाइसेंस सस्पेंड करने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर 3: मैं ठाकुर हूं...केस में पुलिस ने जांच शुरू की:कानपुर में ऋतु के पति से 20 मिनट पूछताछ; आस्था सिंह ने दी थी तहरीर कानपुर के HDFC बैंक में ‘मैं ठाकुर हूं’ कहने वाली कर्मचारी का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले में आस्था सिंह भदौरिया और ऋतु त्रिपाठी ने पनकी थाने में अलग-अलग तहरीर दी थी। आस्था ने पूर्व बैंककर्मी ऋतु त्रिपाठी, उनके पति और ननद के खिलाफ वीडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जबकि ऋतु ने धमकाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को पुलिस ने ऋतु के पति ऋषि त्रिपाठी से करीब 20 मिनट तक पूछताछ की। पति ने वीडियो वायरल करने से इनकार किया है। पढ़ें पूरी खबर 4: कानपुर में सिटी बसें बंद, 164 कंडक्टर बेरोजगार:नौकरी बहाली की मांग को लेकर RM कार्यालय में हड़ताल, अनिश्चित कालीन धरना का किया ऐलान सिटी बस सेवा बंद होने के बाद बेरोजगार हुए ड्राइवर और कंडक्टरों ने शुक्रवार को परिवहन निगम के रीजनल मैनेजर (RM) कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन कर रहे है। कर्मचारियों ने अब अनिश्चित कालीन धरना देने का एलान किया है। कर्मचारियों ने मांग की अनुबंध पत्र खोने वाले अधिकारी कर्मचारी के ऊपर कार्यवाही करने की मांग की है। कंडक्टरों ने नौकरी बहाल करने या उन्हें परिवहन निगम में समायोजित करने की मांग उठाई। कानपुर में नगरीय निदेशालय के जरिए संचालित सिटी बसों की अवधि अक्टूबर 2025 में पूरी हो गई थी। पढ़ें पूरी खबर 5: BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता का AIMIM पर निशाना:बोले- औवेसी भड़काऊ भाईजान; मुसलमानों को भड़काकर खुद महल में रहते हैं BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा- औवेसी भड़काऊ भाईजान हैं। मुसलमानों को भड़का कर खुद हैदराबाद के महल में रहते हैं। गरीब मुसलमानों को टकराव के रास्ते पर लाकर तनाव पैदा करते हैं। वो 15 मिनट वाले नेता हैं। जो समझदार लोग हैं, वो उनके झांसे में नहीं आते हैं। गुरुवार को कानपुर पहुंचे शाहनवाज हुसैन ने कहा- विदेशी ताकतों के इशारे पर राहुल गांधी देश को बदनाम कर रहें है। पढ़ें पूरी खबर 6: जेल में कैदियों को हंसा रहे राजपाल यादव:कानपुर में एक्टर अखिलेंद्र मिश्रा बोले- भाषा को लेकर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण कानपुर के अर्मापुर पीजी कॉलेज में आयोजित एक राष्ट्रीय संगोष्ठी में हिस्सा लेने पहुंचे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और साहित्यकार अखिलेंद्र मिश्रा ने समसामयिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी। 'दैनिक भास्कर' से खास बातचीत के दौरान उन्होंने जहां एक ओर मुश्किल दौर से गुजर रहे अभिनेता राजपाल यादव का मानवीय पक्ष रखा, वहीं दूसरी ओर भाषा और जाति के नाम पर हो रही गंदी राजनीति पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आज की राजनीति समाज को जोड़ने के बजाय बांटने का काम कर रही है। पढ़ें पूरी खबर 7: पनकी में डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मारी, मौत:साथी गंभीर घायल, पुलिस ने डंपर जब्त कर चालक की तलाश शुरू की कानपुर के पनकी में तेज़ रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गए। हादसे में दोनों घायलों को पास के निजी हॉस्पिटल भेजा गया। जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। वहीं साथी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका उपचार जारी है। चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने डंपर को थाने ले आई। पनकी भाटिया होटल के पास में बने रेलवे के ओवर ब्रिज से उतरते ही बाइक सवार दो युवकों को डंपर से टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर 8: काकादेव में युवक ने सुसाइड किया:पारिवारिक विवाद के बाद कीटनाशक पी लिया, पुलिस जांच में जुटी कानपुर के काकादेव में बसपा के विधायक प्रत्याशी के भतीजे ने देर रात कीट नाशक पी लिया। जानकारी होने पर परिजन उन्हें निजी हॉस्पिटल ले गए जहाँ से डॉक्टरों ने उन्हें हैलट रेफर कर दिया। उपचार के दौरान वहाँ मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। काकादेव के गीता नगर निवासी रजनीश तिवारी बसपा से 2007 में विधायक प्रत्याशी रहे है। वर्तमान समय सीसामऊ सीट से प्रभारी है। रजनीश तिवारी ने बताया की अभय तिवारी (37) एचडीएफसी में नौकरी करता था। पिता अलोक तिवारी गीता नगर में प्रिंटिंग प्रेस चलाते है। पढ़ें पूरी खबर 9: कानपुर सांसद रमेश अवस्थी ने की रेल मंत्री से मुलाकात:दिल्ली रूट पर अतिरिक्त ट्रेन चलाने की रखी मांग कानपुर से सांसद रमेश अवस्थी ने नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात का कानपुर-दिल्ली रेल मार्ग पर एक नई ट्रेन की मांग की। उन्होंने कहा कि श्रम शक्ति एक्सप्रेस में रोजाना बहुत ज्यादा भीड़ रहती है, जिससे यात्रियों को टिकट मिलने में दिक्कत और लंबी वेटिंग का सामना करना पड़ता है। सांसद ने मांग की कि कानपुर से दिल्ली के बीच एक अतिरिक्त “कानपुर मेल” ट्रेन चलाई जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि कानपुर से बड़ी संख्या में व्यापारी, छात्र और कर्मचारी रोज दिल्ली आते-जाते हैं, इसलिए नई ट्रेन की जरूरत है। पढ़ें पूरी खबर 10: कानपुर में आवारा कुत्ते का हमला, 10 से अधिक घायल:सरसौल कस्बे में दहशत, ग्रामीणों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल कस्बे में गुरुवार देर रात एक आवारा कुत्ते ने एक दर्जन से अधिक लोगों को काट लिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे हुई। सरसौल निवासी दिनेश शुक्ला, शकीला, अमन तिलशहरी, अंशुल रामपुर, पिंटू बौसर, छत्रपाल सरसौल, विजय रामनगर, सुरेंद्र रामपुर और ऋतिक सरसौल ने बताया कि वे एक शादी समारोह से घर लौट रहे थे। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में धारदार हथियार से हमला, चीखती रहीं महिलाएं:ऑटो चालक उसके साथियों ने सड़क पर घसीटा, तमाशबीन बना रहा इलाका
    Next Article
    भारत-पाकिस्तान मैच हमेशा एकतरफा नहीं रहते:4 मुकाबलों में आखिरी गेंद पर फैसला; अब तक नहीं बना 200+ का स्कोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment