Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में धारदार हथियार से हमला, चीखती रहीं महिलाएं:ऑटो चालक उसके साथियों ने सड़क पर घसीटा, तमाशबीन बना रहा इलाका

    3 hours ago

    1

    0

    किदवईनगर में शराब के नशे में धुत ऑटो चालक की स्टंटबाजी का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। परिवार ने बताया चालक ने साथियों के साथ मिलकर महिला से अभद्रता की और ब्लेड से हमला कर दिया। इस घटना से मां-बेटी समेत पांच लोग घायल हुए हैं। एक महिला के गाल पर 25 टांके लगे हैं। एन-ब्लॉक कच्ची बस्ती निवासी रानी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया, शाम को वह बेटी पलक, बहन राधा, बहन प्रीति और बहनोई गौरव के साथ बाजार जा रही थीं। जूही थाने के सामने गली से मुख्य मार्ग पर पहुंचते ही एक ऑटो चालक आड़ा-तिरछा वाहन लहराते हुए निकला। परिवार बाल-बाल बचा। विरोध जताने पर कुछ दूर जाकर ऑटो पलट गया। आरोप है कि बस्ती का ऑटो चालक आदिल, उसके साथी दिशांत और एक अन्य युवक गाली-गलौज करने लगे। बहनोई गौरव के विरोध करने पर सभी ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आई महिलाओं पर भी हमला किया गया। रानी के गाल पर ब्लेड से गहरा वार किया गया, जिस पर 25 टांके लगे। प्रीति के गाल पर 10 टांके आए, पलक के हाथ में चोट आई। राधा की उंगली काटने का भी आरोप है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। FIR दर्ज, आरोपी जेल भेजा गया सूचना पर किदवईनगर पुलिस पहुंची। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आदिल, दिशांत समेत अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी आदिल को हिरासत में लेकर उचित कार्यवाही की जा रही है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। थाने के सामने हुई घटना, पुलिस पर लापरवाही का आरोप पीड़ित पक्ष का कहना है कि पूरी वारदात जूही थाने के सामने हुई, लेकिन पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप नहीं किया। आरोप है कि क्षेत्राधिकार बताकर टाल दिया गया। यूपी-112 पर सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। शहर में बढ़ती अराजकता पर सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि किदवईनगर, नौबस्ता, बर्रा, गोविंदनगर और आसपास के इलाकों में ऑटो चालकों की मनमानी आम हो गई है। बीच सड़क सवारियां बैठाना, जाम लगाना और विरोध पर झगड़ा करना रोज की बात है। इस घटना ने एक बार फिर शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मारपीट और मोबाइल छीनने के बाद युवक ने जहर खाया:पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप, हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:शिवम की लेम्बोर्गिनी का अंक डेथ वाला, अखिलेश यादव बोले- लाल इमली शुरू कराएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment