Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के मार्केट में आग लगी, दुकानदार जिंदा जला:पत्नी-बेटी समेत 5 झुलसे; सीढ़ियां लगाकर दमकल विभाग ने रेस्क्यू किया

    7 hours ago

    1

    0

    कानपुर में शनिवार सुबह साढ़े तीन बजे मार्केट की तीन दुकानों में आग लग गई। दुकानदार की जिंदा जलकर मौत हो गई है। पत्नी-बेटी, भाभी, भतीजी और भतीजा झुलस गए हैं। दमकल कर्मियों ने सीढ़ी लगाकर इन लोगों को बाहर निकाला। पिछले 5 घंटे से फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हुई हैं। घटना घाटमपुर के दीना मार्केट की है। शुरुआती जांच में पता चला है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से एक दुकान में आग लगी। कुछ ही मिनटों में आग ने तीनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घायल पांचों लोगों को घाटमपुर CHC में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया है। दुकानें एक ही परिवार के भाइयों की हैं। ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें हैं और फर्स्ट फ्लोर पर परिवार के 15 लोग रहते हैं। आग की तस्वीरें देखिए… दीना मार्केट में बेहटा बुजुर्ग निवासी तीन सगे भाई रामकिशन, सत्यनारायण और रज्जनलाल की दुकानें हैं। एक दुकान किराने की, दूसरी कपड़ों की और तीसरी बिस्कुट की थोक दुकान है। दीना मार्केट में दुकानों के ऊपर ही घर बना है। दुकानदारों का परिवार वहीं रहता है। तीनों भाइयों के परिवार में 15 लोग हैं। रोज की तरह तीनों भाई शुक्रवार रात दुकान बंद कर दूसरी मंजिल पर अपने-अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद सो गए। शनिवार सुबह जब लोगों ने दुकानों से धुआं उठते देखा, तो शोर मचाया। इस दौरान बड़े भाई रामकिशन (70) की नींद खुल गई। उन्होंने नीचे वाले हिस्से में आग लगी देखी और बेटे को बताने के लिए कमरे की ओर बढ़े। तभी धुएं का गुबार आ जाने से वह गश खाकर गिर गए। थोड़ी देर में वह लपटों से घिर गए और जिंदा जलकर उनकी मौत हो गई। हादसे में रामकिशन की पत्नी गोमती (66), बेटा हरिओम (40) उर्फ पनक झुलस गया। हरिओम की पत्नी श्रेया और उनका चार माह का बेटा शिवार्थ भी झुलस गया है। रामकिशन के भाई सत्यनारायण की बेटी आयुषी भी झुलस गई है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 60 जिलों में आज लू का रेड अलर्ट:कानपुर में गर्मी ने 18 साल का रिकॉर्ड तोड़ा; कल से बारिश के आसार
    Next Article
    हर्षा रिछारिया बोलीं- फॉरेन फंडिंग हुई, इसे साबित करें:वरना मानहानि का एक करोड़ रुपए दें महाराज जी; जब रिकॉर्ड निकलते हैं तो डरावने होते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment