Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के वृद्धाश्रम में मनाई होली:बुजुर्गों संग गुलाल खेल लिया आशीर्वाद , बच्चों को बांटी पिचकारी और मिठाई

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के पनकी स्थित स्वराज आश्रम के वृद्धाश्रम में स्नेह और सम्मान के साथ होली का त्योहार मनाया। श्री राम सेवा मिशन एव शुभ मण्पम् संस्था ने कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बुजुर्गों को मिठाई और फल वितरित किए गए तथा उनका आशीर्वाद लिया गया। बुजुर्गों के साथ रंग गुलाल खेला, उनपर फूलों की वर्षा की। सभी संस्था के जुडे सदस्यों ने बुजुर्गों के पैर छूकर अशीर्वाद भी लिया। आश्रम के सभी लोगो ने खुशी मन से रंग गुलाल खेला गुझियां मिठाई खाई। इसके बाद पनकी मंदिर पहुंचकर वहां मौजूद बच्चों को पिचकारी, रंग और मिठाइयां भेंट कीं। बच्चों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। कार्यक्रम में काकादेव के शिक्षक आशीष श्रीवास्तव (IITian), कानपुर यूथ आइकॉन और युवा मोर्चा कानपुर उत्तर के पूर्व जिला संयोजक अक्षय त्रिवेदी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य ईश्वर की सेवा के समान हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भी समाजहित के कार्यों में आगे आएं। अक्षय त्रिवेदी ने कहा कि बुजुर्गों के साथ सभी त्यौहार में हम उनके साथ शामिल होते है। क्योकि ये लोग आश्रम में रहते है, इनके घर के लोग कहां है आते है या नहीं तो हम ही इनके बच्चे की तरह यहां पहुंच कर इनका आशीर्वाद लेने पहुंच जाते हैं। ये प्रेरणा हमें संस्था के लिये कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी से मिलती है। कार्यक्रम में आयुष तिवारी, अमन बाजपेयी, जीशान जी और शुभमंडम ग्रुप के क्रिकेट खिलाड़ी भी शामिल हुए। सभी ने मिलकर रंगों के इस पर्व को उत्साह और सामाजिक समरसता के साथ मनाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा पुलिस ने 111 मोबाइल तलाशकर दिए:भीड़-भाड़ वाले स्थानों , बाजारों मेट्रो से हुए थे गुम, सर्विलांस के जरिए मिले
    Next Article
    बलिया में पति ने की थी पत्नी की पीटकर हत्या:रातभर शव के पास बैठ रहा, सुबह घर से हुआ था फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment