Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में बच्ची चोरी करने वाला अलीगढ़ से गिरफ्तार:जीआरपी ने रेलवे स्टेशन से पकड़ा, गोमती एक्सप्रेस से भाग रहा था

    9 hours ago

    1

    0

    ​अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर गुरुवार देर रात गाजियाबाद से डेढ़ साल की मासूम बच्ची को चोरी कर भाग रहे आरोपी को जीआरपी ने दबोच लिया। आरोपी हाथरस का रहने वाला है और बच्ची को ट्रेन में लेकर भाग रहा था। यात्रियों की सूझबूझ और रेलवे हेल्पलाइन की मुस्तैदी से बच्ची को सुरक्षित बचा लिया गया। ​पानी लेने गया था पिता, बच्ची ले गया बदमाश ​बाराबंकी के दरियाबाद निवासी राहुल गाजियाबाद में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। गुरुवार दोपहर वह अपनी पत्नी अंजू और चार बच्चों के साथ घर जाने के लिए गाजियाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। राहुल अपनी पत्नी के पास बच्चों को छोड़कर पानी लेने गए थे। इसी दौरान हाथरस के सिकंदराराऊ निवासी धर्मेंद्र शर्मा मौका पाकर डेढ़ साल की बच्ची लाडो को उठाकर भाग गया। इसके बाद गोमती एक्सप्रेस के जनरल कोच में चढ़ गया। ​यात्रियों की सतर्कता से खुला राज ​ट्रेन में एक अनजान व्यक्ति के पास बच्ची को बिलखता देख यात्रियों को शक हुआ। किसी यात्री ने तत्काल रेलवे हेल्पलाइन 139 पर इसकी सूचना दी। मैसेज मिलते ही अलीगढ़ जीआरपी सक्रिय हो गई और जैसे ही ट्रेन अलीगढ़ पहुंची आरोपी धर्मेंद्र को बच्ची के साथ दबोच लिया गया। ​आरोपी बोला- बेटी नहीं थी, इसलिए चुराई ​जीआरपी इंस्पेक्टर संदीप तोमर ने बताया कि आरोपी धर्मेंद्र शर्मा बार-बार बयान बदल रहा है। उसने पूछताछ में कहा कि उसका एक बेटा है, लेकिन बेटी नहीं थी, इसलिए उसने बच्ची को उठाया। हालांकि पुलिस मामले की जांच मानव तस्करी के एंगल से भी कर रही है। देर रात आरोपी को गाजियाबाद क्राइम ब्रांच के हवाले कर दिया गया। ​पिता टूंडला तो मां दिल्ली की ओर ढूंढने निकली ​बच्ची के गायब होने के बाद माता-पिता बदहवास हो गए। पिता राहुल बच्ची को ढूंढते हुए ट्रेन से टूंडला की ओर निकल गए, जबकि मां दिल्ली की तरफ गईं। जब राहुल को अलीगढ़ में बच्ची मिलने की सूचना मिली तो वे थाने पहुंचे। वहां मासूम लाडो ने पिता को देखते ही पहचान लिया और उनसे लिपट गई। यह मंजर देख थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों की आंखें भी नम हो गई। ​स्टेशन पर सक्रिय हैं बच्चा चोर गिरोह ​अलीगढ़ और आसपास के स्टेशनों पर बच्चा चोर गिरोह लगातार सक्रिय हैं। पिछले दो वर्षों में अलीगढ़ स्टेशन से ही 4 बच्चे चोरी हो चुके हैं, जिन्हें पुलिस ने अलग-अलग शहरों से बरामद किया। ​22 अगस्त 2025: स्टेशन परिसर से डेढ़ साल का बच्चा विष्णु चोरी हुआ था। ​19 जुलाई 2025: प्लेटफार्म-6 से बच्ची टीना का अपहरण हुआ, जिसे संभल से बरामद किया गया। ​19 जून 2025: प्लेटफार्म पर सो रही महिला की बेटी को युवक उठा ले गया था, जो इटावा में मिली। ​24 अगस्त 2024: प्लेटफार्म-7 के पुल से ढाई साल का बच्चा चोरी हुआ था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर-कबरई हाईवे को मिली अंतिम मंजूरी:7000 करोड़ की परियोजना, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा, विकास को मिलेगी गति
    Next Article
    जौनपुर में स्कूल वाहनों के लिए एफिडेविट जरुरी:परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ाई, छात्रों की सुरक्षा के लिए पोर्टल बनाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment