Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर: कैंट पुलिस ने बाइक चोर को पकड़ा:चोरी की बाइक बरामद, 100 CCTV कैमरों की मदद से हुई गिरफ्तारी

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर की कैंट पुलिस ने शुक्रवार शाम एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की बाइक बरामद की गई है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने बताया कि 6 दिसंबर 2025 को कानपुर लॉन, कैंटोमेंट से मेडिकल कॉलेज निवासी एहसानुल हक की बाइक चोरी हो गई थी। पीड़ित ने थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान की। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गईं। पुलिस पिछले दो माह से आरोपी राशिद की तलाश कर रही थी। कैंट से लेकर मॉल रोड तक लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिससे आरोपी की शिनाख्त हो सकी। शुक्रवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की बाइक लेकर आरोपी शुक्लागंज की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को रोका और बाइक के दस्तावेज मांगे। दस्तावेज न दिखा पाने पर उसे पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद राशिद, कुली बाजार निवासी बताया। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद राशिद को पूछताछ के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में 7 साल की बच्ची 96 घंटे से लापता:ASP-CO सहित 4 पुलिस टीमें लगी, डॉग स्क्वायड ने सर्च ऑपरेशन चलाया
    Next Article
    IIT कानपुर और यूनिवर्सिटी ऑफ मैनिटोबा के बीच करार:वैश्विक जनस्वास्थ्य और मेडटेक में मिलकर करेंगे काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment